एक्सप्लोरर

Job Scam 2022: इन 5 तरीकों से पहचानें आपको नौकरी का झांसा तो नहीं दिया जा रहा है, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Job Scam: फर्जी जॉब अलर्ट के बारे में भारत सरकार ने कुछ उपयोगी जानकारी शेयर की है. इससे ये पता लग सकेगा कि नौकरी का ऑफर 'असली' है या 'फेक'.

Fake Job Offers: इंटरनेट पर नौकरी की खोज में बढ़ोतरी के साथ-साथ भारत में नौकरी घोटालों के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. कई स्कैमर्स जॉब बोर्ड्स के साथ सामने आ रहे हैं, जो नौकरी की खोज कर रहे जरूरतमंद लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. फर्जी जॉब अलर्ट के बारे में भारत सरकार की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है. दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फर्जी ऑनलाइन नौकरी का ऑफर का पता लगाने के लिए पांच तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से आप ये जान पाएंगे कि आपको मिल रहा जॉब ऑफर कहीं फेक तो नहीं है.
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ट्विटर पर फर्जी ऑनलाइन नौकरी की पेशकश का पता लगाने के लिए पांच तरीके बताए हैं. ट्विटर पर मंत्रालय की ओर से लिखा गया है कि क्या आप जानते हैं कि हजारों लोग ऑनलाइन जॉब फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं? फेक ऑनलाइन नौकरी की पेशकश का पता लगाने के लिए यहां कुछ संकेत दिए गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार फर्जी नौकरी के मामले में एक बार की बातचीत के बाद ही आपको नियुक्ति पत्र दे दिया जाता है. इस टाइप के लैटर में नौकरी की स्थिति साफ नहीं की गई होती है.

इन 5 तरीकों से पहचानें फर्जी जॉब ऑफर्स 

1- अगर आपको एंप्लॉयर से शुरुआती चैट के बाद अपॉइंटमेंट लेटर बहुत जल्दी मिल जाता है, तो समझ लें कि आपके साथ धोखा हो रहा है.
2- फर्जी जॉब के मामले में नियुक्ति पत्र में नौकरी की आवश्यकता या नौकरी का विवरण दर्ज नहीं होता है.
3- इस तरह के फर्जी लेटर अक्सर अव्यावसायिक ईमेल से मिलते हैं.
4- इस तरह के मामलों में आपको गोपनीय जानकारी देने के लिए कहा जाता है.
5- आपको अपने जॉब ऑफर के लिए पैसे मांगे जाते हैं.

कैसे दर्ज करें शिकायत

सरकार के मुताबिक अगर कोई साइबर क्राइम का शिकार है तो वह साइबर क्राइम की ऑफिशियल वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. पिछले महीने, विदेश मंत्रालय ने भी युवाओं और उम्मीदवारों को 'आकर्षक नौकरियों का ऑफर करने वाले फेक नौकरी रैकेट' के खिलाफ एक एडवाइजरी जारी की है. MEA ने सूचित किया कि लोगों को म्यांमार ले जाया जा रहा था. इसके बाद कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए बंदी बना लिया गया था और उन्हें म्यावाडी के क्षेत्र में रखा गया था. 

इससे पहले बुधवार (05 अक्टूबर) को, विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट में फंसे लगभग 45 भारतीयों को बचाया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत म्यांमार में भारतीयों के फर्जी नौकरी रैकेट में फंसने के मामले को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहा है. विशेष रूप से, लाओस और कंबोडिया में भी इसी तरह के जॉब रैकेट के मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें- NEP 2020: उत्तराखंड में लागू हुई नई शिक्षा नीति, जानें क्या होगा फायदा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget