एक्सप्लोरर

पुलिस हेड कांस्टेबल से डिप्टी कलेक्टर तक, यहां पढ़ें श्यामबाबू का 'सफरनामा'

SDM Success Story: श्यामबाबू की सफलता की कहानी एक प्रेरणा है, जिन्होंने पुलिस ड्यूटी के बावजूद यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की.

श्यामबाबू की कहानी सिर्फ मेहनत और संघर्ष की नहीं बल्कि एक निर्णायक पल की है जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता पाने के बाद श्यामबाबू अब सिर्फ प्रयागराज में ही नहीं, बल्कि पूरे यूपी में युवा प्रतियोगी छात्रों के लिए आदर्श बन गए हैं. आज जिस श्यामबाबू को लोग एक डिप्टी कलेक्टर के रूप में जानते हैं, वह कभी प्रयागराज पुलिस हेडक्वार्टर में एक साधारण हेड कांस्टेबल हुआ करते थे.

उनकी सफलता का सबसे अहम मोड़ तब आया, जब वे पुलिस की कठिन ड्यूटी निभाते हुए भी अपनी शिक्षा जारी रखे हुए थे. 2014 में जब उनकी तैनाती प्रयागराज में हुई, तो उन्होंने सोच लिया था कि वे पुलिस की नौकरी में ही ऊंचा पद प्राप्त करेंगे. लेकिन उसी दौरान एक घटना ने उनकी दिशा बदल दी.

दौड़ छोड़कर लक्ष्य तय किया

श्यामबाबू पुलिस की शारीरिक परीक्षा के लिए लखनऊ गए थे, जहां उन्हें लगभग 20 राउंड की दौड़ पूरी करनी थी. दौड़ के दौरान जैसे ही वे अंतिम राउंड में पहुंचे उनके दिमाग में एक सवाल आया अगर मैंने यह दौड़ पूरी की तो क्या यह पीसीएस की तैयारी करने के मेरे सपने के साथ मेल खाता है? यही वह क्षण था, जिसने उनका दृष्टिकोण बदल दिया. श्यामबाबू ने उस दौड़ को छोड़ दिया और वापस लौट आए. यह उनका टर्निंग प्वाइंट था. उसी पल उन्होंने ठान लिया कि अब उनकी मंजिल केवल पीसीएस होगी.

संघर्ष से मिली सफलता

पुलिस ड्यूटी के बीच श्यामबाबू के पास कोचिंग जाने का समय नहीं था, लेकिन उनकी इच्छाशक्ति बुलंद थी. उन्होंने किसी भी प्रकार की कोचिंग से परहेज किया और खुद से पढ़ाई शुरू की. किराए के कमरे में रहकर, प्रतियोगी छात्रों के बीच रहते हुए उन्होंने नोट्स इकट्ठा किए और स्वाध्याय से अपनी तैयारी को एक नया मोड़ दिया. श्यामबाबू के मुताबिक जब लक्ष्य साफ था तो तैयारी आसान हो गई. उन्होंने कभी भी असफलताओं को खुद पर हावी नहीं होने दिया और हर हाल में अपने सपने को पूरा करने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: 

​यहां है CUET 2025 एंट्रेंस में टॉप करने की मास्टर प्लानिंग! जानें क्या करना होगा?

अंग्रेजी में कमजोरी के बावजूद सफलता

अंग्रेजी में उनकी पकड़ मजबूत नहीं थी, लेकिन उन्होंने इसे अपनी राह में रुकावट नहीं बनने दिया. श्यामबाबू का मानना था कि अगर तैयारी का तरीका सही हो तो कोई भी बाधा सफलता की ओर नहीं बढ़ने से रोक नहीं सकती.

यह भी पढ़ें:

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
UPSSSC VDO Result 2026: यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चयन, कटऑफ भी जारी
यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चयन, कटऑफ भी जारी
NEET-JEE फ्री कोचिंग का प्लान,  2 अक्टूबर से शुरू हो सकती है योजना   
NEET-JEE फ्री कोचिंग का प्लान,  2 अक्टूबर से शुरू हो सकती है योजना   
Courses After Retirement: रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम
रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget