एक्सप्लोरर

IAS Success Story: चार बार हुए असफल पर नहीं मानी हार, सैय्यद अली पांचवीं बार में कर गए UPSC की कठिन डगर पार

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव के सैय्यद अली अब्बास ने यूपीएससी परीक्षा में बहुत बार असफलता हासिल की लेकिन हार नहीं मानी. अंततः साल 2017 की परीक्षा में वे चयनित हो गए. कैसे सैय्यद ने इन सालों में बनाए रखा धैर्य, आइये जानते हैं.

Success Story Of IAS Topper Syed Ali Abbas: जब हम टॉपर्स की चर्चा करते हैं तो हमारे सामने बहुत सी कहानियां, बहुत से संघर्ष आते हैं. हर किसी का सफर अलग-अलग रास्तों से होकर मंजिल तक पहुंचता है. कोई यह सफर साल दो साल में पूरा कर लेता है तो किसी को और ज्यादा टाइम लग जाता है. जैसे हमारे आज के टॉपर सैय्यद अली अब्बास को ही ले लें. सैय्यद की यूपीएससी जर्नी खासा लंबी रही और एक-दो नहीं पूरे चार बार असफल होने के बाद उन्होंने साल 2017 में पांचवीं बार में सफलता पायी. साल 2011 से सैय्यद ने यूपीएससी सीएसई के अटेम्पट्स देना शुरू कर दिए थे. आज जानते हैं उनकी सफलता की कहानी.

यूपी के एक छोटे से गांव के हैं सैय्यद

सैय्यद दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में बताते हैं कि वे उत्तर प्रदेश के एक छोटे से और शित्रा के क्षेत्र में तुलनात्मक काफी पिछड़े गांव बहराइच के रहने वाले हैं. उनका जन्म और शुरुआती शिक्षा वहीं हुई. हालांकि सैय्यद इस मामले में खुद को लकी मानते हैं कि उनका परिवार पढ़ाई को लेकर बहुत सजग था और ऐसी जगह रहने के बावजूद उन्हें बेस्ट ऑफ एजुकेशन प्रोवाइड की गई. सैय्यद ने वहां के एक अच्छे इंग्लिश मीडियम स्कूल से पढ़ाई की. वे मानते हैं कि इससे उन्हें एक मजबूत बैकग्राउंड मिलने में सहायता मिली.

देखें सैय्यद अली अब्बास द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

इंजीनियर भी हैं सैय्यद

यूपीएससी का रुख करने के पहले सैय्यद ने इंजीनियरिंग की है. कुछ कारणों से इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी सीएसई परीक्षा देने की सोची और तैयारी के लिए दिल्ली आ गए. सैय्यद कहते हैं कि हालांकि वे इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं पर यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि उनका इंक्लिनेशन आर्ट्स विषयों की तरफ ज्यादा है और उन्हें आर्ट्स पढ़ना ज्यादा अच्छा लगता है. साल 2011 में जब सैय्यद ने पहला अटेम्पट दिया तो प्री परीक्षा के लिए बहुत कम समय बचा था. जाहिराना तौर पर उनकी तैयारी नहीं हो पाई थी और वे सेलेक्ट नहीं हुए.

बार-बार मिली असफलता

सैय्यद की यूपीएससी की कहानी काफी लंबी चली जहां बार-बार प्रयास करने के बावजूद वे हर बार किसी न किसी कारण से असफल हो रहे थे. कभी प्री में रह जाते थे तो कभी मेन्स में. एक बार तो इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने के बाद सेलेक्ट नहीं हुए. अगर इस जर्नी को शॉर्ट में समेटना हो तो कह सकते हैं कि चार प्रयासों में से दो में सैय्यद का प्री में ही नहीं हुआ, एक बार मेन्स में नहीं हुआ और एक बार इंटरव्यू तक दिया और सेलेक्ट नहीं हुए. अंततः अपने पांचवें प्रयास में उन्होंने सभी चरण पास किए और 137वीं रैंक के साथ सेलेक्ट हुए जिसके अंतर्गत उन्हें आईपीएस सेवा एलॉट हुई.

सैय्यद का अनुभव

सैय्यद कहते हैं कि सबसे पहले तो सिलेबस ठीक से देखें और उसी के अनुसार अपने पास सीमित मात्रा में स्टैंडर्ड किताबें इकट्ठा करें. ज्यादा के फेर में न पड़ें बल्कि जो बुक्स हैं उन्हीं को बार-बार रिवाइज करें. इस परीक्षा को पास करने में रिवीजन का बड़ा महत्व है. जब तैयारी कुछ आगे बढ़ जाए तो खूब आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करें. उत्तर लिखने से ही आप अच्छे अंक पा सकते हैं.

अंत में सैय्यद यही कहते हैं कि इस क्षेत्र में आने के लिए दो बातों पर विशेष ध्यान दें. एक तो यह कि दिमाग में यह बैठाकर आएं कि यहां सफलता मिलने में समय लग सकता है. सालों का समय आपको देना पड़ सकता है. दूसरा यह कि चाहे कितनी भी बार असफल हों लेकिन निराश न हों और हिम्मत न हारें. खुद को इन दो बातों के लिए तैयार रखें कि एक तो धैर्य बनाए रखना है और दूसरा बार-बार मिलने वाली हार से दुखी या परेशान नहीं होना है. कड़ी मेहनत और सच्चे प्रयास से मंजिल जरूर मिलती है.

IAS Success Story: कांस्टेबल से UPSC टॉपर, ऐसे तय किया विजय ने यह असंभव लगने वाला सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget