एक्सप्लोरर

REET 2022: रीट परीक्षा को लेकर जारी हुआ ये जरूरी नोटिस, आपने पढ़ा क्या?

RSMSSB REET 2022: रीट परीक्षा के आवेदनों में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी गई है. ये सुविधा इस तारीख तक उपलब्ध रहेगी और केवल इन क्षेत्रों में सुधार किया जा सकता है.

RSMSSB REET 2022 Correction Window: राजस्थान मिनिस्ट्रियल एंड सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने रीट परीक्षा 2022 के आवेदनों में सुधार के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये परीक्षा दी हो, उन्हें अपने आवेदन के कुछ हिस्सों में सुधार करने का मौका मिल रहा है. अगर अभी भी एप्लीकेशन में कोई कमी रह गई है तो इस मौके का फायदा उठाते हुए उसे दूर कर लें. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से प्राइमरी और अपर प्राइमरी लेवल पर 48 हजार पद पर भर्ती होगी.

इन तारीखों पर आयोजित हुई थी परीक्षा

बता दें कि रीट परीक्षा 2022 का आयोजन 25, 26, 27, 28 फरवरी और 01 मार्च 2022 के दिन किया गया था. बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम के लिए अप्लाई किया था. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने परीक्षा दी है, उन्हें आवेदनों में सुधार का एक और मौका मिल रहा है. ये सुविधा 12 मार्च 2023 तक उपलब्ध है. यानी कैंडिडेट्स इस तारीख तक एप्लीकेशन में करेक्शन कर सकते हैं.

देना होगा इतना शुल्क

करेक्शन करने के लिए कैंडिडेट्स को 300 रुपये शुल्क देना होगा. ये काम ऑनलाइन ही होगा जिसके लिए उन्हें rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. यहां अपना यूजरनेम और पासवर्ड इस्तेमाल करके कैंडिडेट्स करेक्शन कर सकते हैं.

कहां हो सकता है बदलाव

कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन में श्रेणी, विशेष श्रेणी, उप श्रेणी, सामान्य शिक्षा, विशेष शिक्षा, शैक्षणिक योग्यता, जिलेवार वरीयता, लिंग एवं वैवाहिक स्थिति, विधवा, परित्यक्ता आदि में भुगतान करके सुधार कर सकते हैं.

जबकि नाम, माता-पिता का नाम, रीट लेवल परीक्षा (लेवल, परीक्षा वर्ष, रोल नंबर) विषय, पते, फोटो और हस्ताक्षर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकता. इन कैटेगरी में सुधार के लिए विचार डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के समय ही किया जाएगा.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

समय सीमा का रखें खास ध्यान

इस बाबत जारी नोटिस में बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि अंतिम तारीख के पहले आवेदनों में सुधार कर दें. समय निकलने के बाद इस विषय में कोई निवेदन स्वीकर नहीं किया जाएगा. कैंडिडेट्स समय सीमा का खास ख्याल रखें और 12 मार्च के पहले ये काम निपटा लें.

यह भी पढ़ें: परीक्षा में अच्छे नंबर चाहिए तो ऐसे लिखें आंसर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

QS ग्लोबल MBA रैंकिंग में भारत के कितने स्कूल, जानिए टॉप 50 में कौन?
QS ग्लोबल MBA रैंकिंग में भारत के कितने स्कूल, जानिए टॉप 50 में कौन?
दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा इंसान बनना चाहता है ये शख्स, डिग्रियां कर देंगी हैरान
दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा इंसान बनना चाहता है ये शख्स, डिग्रियां कर देंगी हैरान
झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित 
झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित 
अब अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी मिलना आसान नहीं, देने होंगे एक करोड़
अब अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी मिलना आसान नहीं, देने होंगे एक करोड़

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
Embed widget