एक्सप्लोरर

परीक्षा में चाहिए अच्छे नंबर... इस तरह से लिखें अपनी कॉपी

परीक्षा के दौरान सारा खेल समय का होता है, इसलिए छात्रों को सबसे पहले उन सभी सरल प्रश्नों को हल कर लेना चाहिए जिनके उत्तर उन्हें मालूम हैं. इसके बाद जो समय बचे उसे कठिन प्रश्न हल करने में लगाएं.

देश के अलग-अलग राज्यों में इस वक्त बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं. इस परीक्षा की तैयारी छात्र साल भर करते हैं. पढ़ते पढ़ते दिन रात एक कर देते हैं. लेकिन क्या सिर्फ यही काफी है? क्या सिर्फ पढ़ने भर से ही आप परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास हो जाएंगे? शायद ऐसा नहीं है. अगर आपको परीक्षा में पास होना है तो आपको बेहतर पढ़ाई के साथ-साथ कॉपी लिखने का सही तरीका भी आना चाहिए. तो चलिए आपको बताते हैं कॉपी लिखने का सही तरीका.

प्रश्नों को अच्छे से पढ़ें

छात्रों को चाहिए कि जब उन्हें पेपर मिले तो पहले सभी प्रश्नों को अच्छी तरह से पढ़ लें. इसके लिए छात्रों को अतिरिक्त 10 से 15 मिनट का समय भी दिया जाता है. इसका पूरा उपयोग करना चाहिए. अगर प्रश्न कठिन हैं तो घबराए नहीं. कोशिश करें कि अपने दिमाग में प्रश्नों के उत्तर रिवाइज कर लें. ताकि लिखते समय कोई तकलीफ ना हो.

एक सीमित रफ्तार में लिखें

कई बार ऐसा होता है कि छात्र परीक्षा की शुरुआत में अपने लिखने की रफ्तार धीमी रखते हैं और कोशिश करते हैं कि हर शब्द चुन-चुन कर सजा सजा कर लिखें. लेकिन जैसे ही समय बीतता है और अंतिम के कुछ समय बचे रहते हैं, तब छात्र अपनी स्पीड बढ़ा देते हैं और फिर उस दौरान उनकी लिखावट बेहद गंदी हो जाती है. आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी राइटिंग अच्छी रहे और आपको परीक्षा में अच्छे नंबर मिले, तो शुरुआत से ही अपने लिखने की रफ्तार को एक तय स्थिति में रखें और फिर उसी रफ्तार से आगे बढ़ें.

सबसे पहले सरल प्रश्नों को हल करें

परीक्षा के दौरान सारा खेल समय का होता है, इसलिए छात्रों को सबसे पहले उन सभी सरल प्रश्नों को हल कर लेना चाहिए जिनके उत्तर उन्हें मालूम हैं. इसके बाद जो समय बचे उसे कठिन प्रश्न हल करने में लगाएं. अगर आप शुरुआत में ही कठिन प्रश्न हल करने की सोचेंगे तो आपका ज्यादा समय जाया हो जाएगा और अंतिम में आपके कई प्रश्न छूट जाएंगे.

कॉपी पर सजावट से बचें

परीक्षा के दौरान आपने कई छात्रों को देखा होगा कि वह कॉपी लिखने से पहले पूरी कॉपी को सजाते हैं. यानी हर पेज पर पहले सुंदर सुंदर लाइने खींचते हैं, रंग-बिरंगे पेन का इस्तेमाल करते हैं, प्रश्न और उत्तर लिखने में भी अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करते हैं. आपको ऐसा कुछ नहीं करना है. अगर आपको परीक्षा में पूरे प्रश्नों को हल करना है और अच्छे नंबर लाने हैं तो सीधी और सरल भाषा में अपना पूरा पेपर हल करें.

ये भी पढ़ें: मिल गया बौनों का देश! खुदाई में मिली ममी से लेकर जिंदा इंसान तक...यहां सब बौनें हैं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget