एक्सप्लोरर

राजस्थान: वन संरक्षक एवं फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड प्रथम की प्रतियोगी परीक्षा 2018 की तिथि का हुआ ऐलान

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने वन संरक्षक एवं फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड प्रथम (वन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2018 की परीक्षा तिथि का ऐलान कर दिया है

RPSC ACF and Forest Range Officer Grade I New Exam Date out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने वन संरक्षक एवं फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड प्रथम (वन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2018 की परीक्षा तिथि का ऐलान कर दिया है. इस परीक्षा से संबंधित आधिकारिक नोटिस आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है. जो कैंडिडेट्स वन संरक्षक एवं फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड प्रथम के पदों पर भर्ती होने के लिए आवेदन किया था. वे इस परीक्षा  से संबंधित शेड्यूल को आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in से चेक कर सकते हैं.

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक़ वन संरक्षक एवं फॉरेस्ट रेंज भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन 22 फरवरी, 2021 से 1 मार्च 2021 तक किया जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 204 पदों को भरा जाना है.

बतादें कि आयोग ने इससे पहले इस भर्ती परीक्षा के लिए 20 अगस्त 2020 को ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस के माध्यम से परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी. नोटिस के मुताबिक़ इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2020 से 27 सितंबर 2020 के बीच राज्य के सभी संभागीय जिला मुख्यालयों पर किया जाना था.

परीक्षा का डिटेल शेड्यूल भी जारी कर दिया गया था. परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक़ यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाने वाली थी. पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00  बजे तक संचालित की जानी थी. परन्तु आयोग ने 14 सितंबर 2020 को एक नोटिफिकेशन जारी कर इस परीक्षा को स्थगित कर दिया.

बतादें कि कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते मामलों और विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए जाने की वजह से 20 सितंबर 2020 से 27 सितंबर 2020 के बीच आयोजित की जाने वाली आरपीएससी वन संरक्षक एवं फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर परीक्षा 2018 को स्थगित कर दिया गया.

राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव के कार्यकाल में यह पहली परीक्षा की तारीख जारी की गई है. आयोग ने बताया है कि आरपीएससी वन संरक्षक एवं फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम समय पर जारी कर दिया जाएगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन

Embed widget