एक्सप्लोरर

UGC NET Result Date 2024: जल्द खत्म होगा इंतजार! यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी

UGC NET Result Date 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जल्द ही यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. नतीजे आने के बाद उम्मीदवार उसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे.

UGC NET Result 2024 Soon: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के परिणाम घोषित करने जा रही है. असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए आयोजित की गई इस परीक्षा का रिजल्ट सितंबर के अंत तक जारी होने की संभावना है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, एनटीए 30 सितंबर तक परिणाम जारी कर सकता है. हालांकि इस बारे में एनटीए ने अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है.

यूजीसी नेट परीक्षा देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और जेआरएफ के लिए पात्रता प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण चरण है. इस साल भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. उम्मीदवारों के अनुसार परीक्षा का स्तर इस बार माध्यम से कठिन के बीच था और सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.

परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में अलग-अलग कट ऑफ मार्क्स को पार करना होता है. पहले पेपर में जनरल एप्टीट्यूड, रीजनिंग और टीचिंग एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल होते हैं. जबकि दूसरे पेपर में उम्मीदवार के विषय से संबंधित प्रश्न होते हैं. यूजीसी नेट का सिलेबस काफी विस्तृत होता है और इसमें सफल होने के लिए गहन तैयारी की आवश्यकता होती है.

यह भी पढ़ें- ये है देश का सबसे पहला मेडिकल कॉलेज, नाम सुनते ही हैरत में पड़ जाएंगे आप

क्या कहते हैं पुराने ट्रेंड

पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो यूजीसी नेट का रिजल्ट परीक्षा के 2-3 महीने बाद जारी किया जाता है. इस साल परीक्षा का आयोजन जून-जुलाई में किया गया था और अब सभी उम्मीदवारों को उम्मीद है कि जल्द ही उनका इंतजार खत्म होगा. एनटीए रिजल्ट घोषित करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसमें रिजल्ट देखने की प्रक्रिया का पूरा विवरण होगा.

यह भी पढ़ें- RRC Recruitment 2024: वेस्टर्न रेलवे में निकली 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये कैंडिडेट्स जल्द करें अप्लाई

कैसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. इसके बाद वे अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे और डाउनलोड भी कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें- कौन थे पूरी दुनिया जीतने का सपना रखने वाले सिकंदर द ग्रेट के गुरु

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget