एक्सप्लोरर

SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ

SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट और कट ऑफ जारी कर दिया है. कुल 3,522 वैकेंसी के मुकाबले 3,515 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से प्रोविजनल तौर पर चयन के लिए चुना गया है.

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीएचएसएल 2025 का फाइनल रिजल्ट और कट ऑफ जारी कर दिया है. आयोग ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है. इस भर्ती के तहत एलडीसी, जेएसए और डीईओ समेत दूसरे पदों पर नियुक्ति होनी है. कुल 3,522 वैकेंसी के मुकाबले 3,515 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से प्रोविजनल तौर पर चयन के लिए चुना गया है, जिसका मतलब है कि 7 पद खाली रह गए हैं. फाइनल रिजल्ट में उम्मीदवारों की पोस्ट और कैटेगरी के आधार पर कट ऑफ भी जारी की गई है. इसमें अंतिम चयनित उम्मीदवार के कुल अंक टियर-2 सेक्शन-1 के अंक और टियर-1 के अंक दिए गए हैं. 

एसएससी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार ईडब्ल्यूएस की 337 सीटों के लिए 337 उम्मीदवारों की सिफारिश हुई है. वहीं एससी की 490 सीटों में 487, एसटी की 252 सीटों में 251, ओबीसी की 768 सीटों में 766 और जनरल की 1,675 सीटों में 1,674 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. इसके अलावा ईएसएम की 301 सीटों के लिए 300, ओएच की 35 सीटों के लिए 35, एचएच की 43 के लिए 42, वीएच की 39 के लिए 39 और दूसरे पीडब्ल्यूबीडी की 37 सीटों के लिए 37 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. 

पोस्ट वाइज SSC CHSL कट ऑफ 

आयोग ने अलग-अलग विभाग और पद के लिए जनरल कैटेगरी के अंतिम चयनित उम्मीदवार के अंक जारी कर दिए हैं. दिए गए पदों में सबसे ज्यादा कट ऑफ डी55 पद के लिए 317 रही है, वही एल16 के लिए कट ऑफ 293 अंक रही, जो लिस्ट में सबसे कम है. 

  • L01- सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT)         303 अंक
  • L02- इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)                                 298 अंक
  • L04- कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD)                   296 अंक
  • L12- सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI)          298 अंक
  • L16- बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO)             293 अंक
  • L20- कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA)     301 अंक
  • L31- मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स  298 अंक
  • L32- डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज       297 अंक
  • L33- मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट            296 अंक
  • L35- CGDA, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस                    300 अंक
  • L42- आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर्स (AFHQ)                306 अंक
  • L53- सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (JHAA)              301 अंक
  • D55- CGA (डेटा एंट्री ऑपरेटर / DEO ग्रेड 'A')    317 अंक  

ये भी पढ़ें-किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?

ऐसे चेक करें SSC CHSL फाइनल रिजल्ट 

  • उम्मीदवार रिजल्ट के लिए सबसे पहले ssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके लिए वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन में जाए और CHSL से जुड़ी फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ खोलें.
  • रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार कंट्रोल+F की मदद से अपना नाम सर्च करें.
  • रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कैटेगरी और आवंटित पोस्ट जैसी जानकारी दिखाई देगी. 

3515 उम्मीदवारों के बाद क्या होगा?

फाइनल रिजल्ट में शामिल उम्मीदवारों का चयन अभी प्रोविजनल है. आयोग में चयन प्रक्रिया में मेरिट उम्मीदवारों की पोस्ट प्रेफरेंस और फिक्स-फ्लॉट ऑप्शन को ध्यान में रखा है. नॉन-जॉइनिंग से खाली होने वाली सीटों को भरने के लिए स्लाइडिंग प्रक्रिया भी कराई गई थी, जो एक से तीन सितंबर 2026 के बीच हुई.

ये भी पढ़ें-MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget