एक्सप्लोरर

PHD Asia Rankings: रिसर्च और पीएचडी में भारत का डंका, एशिया में दूसरे नंबर पर पहुंचे हम

एशिया की नई यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत ने कई बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है. रिसर्च के मामले में भारतीय संस्थानों ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने सबका ध्यान खींचा है.

भारत ने उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. 3 नवंबर 2026 को जारी QS वर्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया  2027 में भारत के कुल 325 विश्वविद्यालयों को जगह मिली है. इस मामले में भारत एशिया में दूसरे स्थान पर है. पिछले साल इस रैंकिंग में भारत के 294 संस्थान शामिल थे. इस बार 34 नए संस्थानों ने जगह बनाई है. खास बात यह है कि रिसर्च पेपर प्रकाशित करने और पीएचडी डिग्री वाले शिक्षकों के मामले में भारतीय विश्वविद्यालयों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. 

रिसर्च के मामले में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

रिसर्च पेपर प्रति फैकल्टी के मामले में भारत एशिया में सबसे आगे है. इस कैटेगरी में भारत के 27 विश्वविद्यालय एशिया के टॉप 50 में शामिल हैं. वहीं, पांच भारतीय संस्थानों ने टॉप 10 में जगह बनाई है. इसमें IISc बेंगलुरु पहले, IIT मद्रास तीसरे, IIT दिल्ली सातवें, IIT रुड़की आठवें और IIT रोपड़ नौवें स्थान पर है. खास बात यह है कि IISc बेंगलुरु ने इस कैटेगरी में पूरे एशिया में पहला स्थान हासिल किया है. यह प्रदर्शन बताता है कि भारतीय संस्थानों में रिसर्च और नए विषयों पर काम करने की क्षमता लगातार मजबूत हो रही है.

यह भी पढ़ें :RITES Recruitment 2026: रेल मंत्रालय की कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन 

पीएचडी डिग्री वाले शिक्षकों में भी आगे भारत

रिसर्च के साथ-साथ पीएचडी डिग्री रखने वाले शिक्षकों के मामले में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है. QS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कैटेगरी में भारत के 15 विश्वविद्यालय एशिया में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. वहीं, 47 भारतीय संस्थानों को इस इंडिकेटर के टॉप 100 में जगह मिली है. किसी विश्वविद्यालय में योग्य और अनुभवी शिक्षकों की मौजूदगी पढ़ाई के स्तर के साथ रिसर्च को भी बेहतर बनाने में मदद करती है. ऐसे में इस कैटेगरी में भारत का प्रदर्शन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है.

ओवरऑल रैंकिंग में इन भारतीय संस्थानों का दबदबा

ओवरऑल रैंकिंग में IIT दिल्ली भारत का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला संस्थान है. इसे एशिया में 66वां स्थान मिला है. इसके बाद IISc बेंगलुरु 79वें, IIT बॉम्बे 83वें, IIT मद्रास 85वें, IIT खड़गपुर 90वें और IIT कानपुर 97वें स्थान पर है.  यानी रिसर्च के कुछ मानकों पर भारत आगे है.

यह भी पढ़ें : QS Ranking 2027: IIT दिल्ली बना भारत का नंबर 1 संस्थान, IIT खड़गपुर की गिरी रैंकिंग

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

दीनदयाल पाटीदार एबीपी लाइव में कार्यरत हैं. एजुकेशन बीट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह स्कूल और यूनिवर्सिटी एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाओं के नतीजों, सरकारी भर्तियों, स्कॉलरशिप और शिक्षा से जुड़ी नीतियों पर नियमित तौर पर खबरें लिखते हैं, ताकि छात्रों और अभिभावकों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुंच सके. उनकी कोशिश रहती है कि जटिल से जटिल सरकारी नियम और शैक्षणिक अपडेट भी पाठकों तक आसान और समझने लायक भाषा में पहुंचे.

एबीपी लाइव में आने से पहले दीनदयाल पाटीदार अपनी यूनिवर्सिटी की मीडिया टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने कैंपस से जुड़ी खबरों, इवेंट्स और एकेडमिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग और कवरेज की जिम्मेदारी निभाई. इसी दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, न्यूज राइटिंग की बारीकियां और खबरों को सही फॉर्मेट व भाषा में पेश करने का हुनर सीखा, जो आज उनकी पत्रकारिता का अहम हिस्सा हैं.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने मंदसौर यूनिवर्सिटी, मंदसौर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीए-जेएमसी) में स्नातक की पढ़ाई की है. वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Indian Railway Jobs: रेलवे ट्रेन मैनेजर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इसमें सलेक्शन?
रेलवे ट्रेन मैनेजर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इसमें सलेक्शन?
JEE Main 2027: जेईई मेन में NRI छात्रों को राहत, अब पासपोर्ट से भी कर सकते हैं आवेदन
जेईई मेन में NRI छात्रों को राहत, अब पासपोर्ट से भी कर सकते हैं आवेदन
AISSEE 2027: सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
Agniveer: किन अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी सेवा और किन्हें 2 साल का एक्सटेंशन, कैसे होगा तय?
किन अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी सेवा और किन्हें 2 साल का एक्सटेंशन, कैसे होगा तय?
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले-- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले-- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget