एक्सप्लोरर

AISSEE 2027: सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

NTA ने शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए AISSEE की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी. देशभर के 33 मौजूदा सैनिक स्कूलों के साथ रक्षा मंत्रालय की ओर से अनुमोदित नए सैनिक स्कूलों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.

AISSEE 2027: अगर आप भी अपने बच्चों को सैनिक स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर आई है. दरअसल एनटीए ने शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. देश भर के 33 मौजूदा सैनिक स्कूलों के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय की ओर से अनुमोदित नए सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन पाने के लिए योग्य छात्र के माता-पिता एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बिना किसी लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है.

AISSEE 2027 का पूरा शेड्यूल

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि      3 नवंबर 2026
  • बिना लेट फीस आवेदन के अंतिम तिथि     2 दिसंबर 2026
  • 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन        3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 तक
  • आवेदन पत्र में करेक्शन विंडो                  7 दिसंबर से 9 दिसंबर 2026 तक
  • परीक्षा शहर की जानकारी                      11 जनवरी 2027
  • एडमिट कार्ड की तिथि (संभावित)            25 जनवरी 2027 से
  • परीक्षा की तारीख                                  31 जनवरी 2017

कक्षा 6 और 9 के लिए आयु सीमा और योग्यता

सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए छात्रों की उम्र की गणना 31 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी. कक्षा 6 के लिए छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होना चाहिए. वही छात्र का कक्षा 5 में अध्ययन या पास होना अनिवार्य है. वहीं कक्षा 9 के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए. प्रवेश के समय छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8वीं में पास होना चाहिए.

नए सैनिक स्कूल में 40% और 60% सीटों का नियम

नए सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए दो अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है. इसमें पहली कैटेगरी ए है. इस कोटे के तहत देश भर के किसी भी स्कूल के योग्य छात्र आवेदन कर सकते हैं. वहीं इसमें एडमिशन ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर होगा. इस कैटेगरी में 40% सीटों का नियम है. कैटेगरी बी में 60% सीटों का नियम है. इस कोटे का लाभ केवल उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जो पहले से ही उस नए शैक्षणिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं. अगर यह सीटें खाली रहती है, तो इन्हें  कैटेगरी ए के तहत भरा जाएगा.

आवेदन के लिए कितनी लगेगी फीस?

AISSEE सैनिक स्कूल में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, एनसीएल, डिफेंस और एक्स सर्विस मैन कैटेगरी की उम्मीदवारों को 850 रुपये जमा करने होंगे. वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 700 रुपये रखी गई है. वहीं तय समय के बाद आवेदन करने पर 500 रुपये की एक्स्ट्रा लेट फीस लगेगी.

ये भी पढ़ें-IIT Kanpur: इंजीनियरिंग के बाद अब IIT में डॉक्टर भी बनेंगे छात्र, 2029 से शुरू होंगे एडमिशन

क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?

कक्षा 6 की परीक्षा पेन पेपर मोड में होगी. वहीं इसमें कुल 125 एमसीक्यू सवाल पूछे जाएंगे. यह परीक्षा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 9 की परीक्षा 180 मिनट की होगी. जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे. कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में ही आयोजित होगी.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  •  रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  •  इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब AISSEE 2027 ऑप्शन लिंक पर क्लिक करें.
  •  लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से भरें.
  • अब फॉर्म के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का पेमेंट करें.
  • लास्ट में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें.

ये भी पढ़ें-QS Ranking 2027: IIT दिल्ली बना भारत का नंबर 1 संस्थान, IIT खड़गपुर की गिरी रैंकिंग

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Agniveer: किन अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी सेवा और किन्हें 2 साल का एक्सटेंशन, कैसे होगा तय?
किन अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी सेवा और किन्हें 2 साल का एक्सटेंशन, कैसे होगा तय?
Jobs News: SBI में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन
SBI में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन
NEET PG 2027: मेडिकल PG की खाली सीटें भरने में नहीं घटेगी पात्रता, जानें कमेटी की सलाह
मेडिकल PG की खाली सीटें भरने में नहीं घटेगी पात्रता, जानें कमेटी की सलाह
Haryana Cabinet: हरियाणा सरकार का फैसला, जूनियर लेक्चर असिस्टेंट भर्ती नियमों में होगा बदलाव
हरियाणा सरकार का फैसला, जूनियर लेक्चर असिस्टेंट भर्ती नियमों में होगा बदलाव
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget