पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, 85.56 फीसदी स्टूडेंट्स सफल
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. लुधियाना की रहने वाली नेहा वर्मा ने परीक्षा में पूरे राज्य में टॉप किया है. कुल 85.56 फीसदी स्टूडेंट इस परीक्षा में सफल रहे हैं.

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. लुधियाना की रहने वाली नेहा वर्मा ने 99.54 फीसदी अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप किया है. स्पोर्ट्स केटेगरी के तीन छात्रों को 100 फीसदी मार्क्स आए हैं. कुल 85.56 फीसदी स्टूडेंट इस परीक्षा में सफल रहे हैं. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- www.pseb.ac.in पर देख सकते हैं. इस वेबसाइट पर स्टूडेंट अपना रिजल्ट शाम छह बजे के बाद चेक कर सकते हैं.
बता दें कि इस बार पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 15 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा खत्म होने के एक महीने बीतते ही बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है.
ऐसे चेक करें रिजल्ट- सबसे पहले पंजाब बोर्ड की वेबसाइट- www.pseb.ac.in ओपन करें
यहां मैट्रीकुलेशन एग्जाम रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद अपना रोल नंबर इंटर
रोल नंबर इंटर करते ही रिजल्ट डिस्प्ले हो जाएगा
इसके बाद रिजल्ट डाउनलोड करें
इस बार राज्य में पठानकोट का रिजल्ट सबसे बढ़िया रहा है. यहां से 91.2 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल रहे हैं. वहीं, तरनतारण का रिजल्ट सबसे खराब रहा है और यहां से केवल 74.26 फीसदी छात्र एग्जाम में पास हुए हैं. पिछले साल पंजाब बोर्ड का रिजल्ट खराब रहा था. साल 2018 में यहां से केवल 59.47 प्रतिशत छात्र ही पास हुए थे.
इस बार पंजाब में 3.80 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी. पंजाब बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट भी इसी सप्ताह जारी कर सकता है. इसकी तैयारी बोर्ड ने पूरी कर ली है.
यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के लिए सिफारिश किये गये 2 जजों के नाम कॉलेजियम को लौटाए: सूत्र
ममता बनर्जी बोलीं, PM मोदी को लगना चाहिए लोकतंत्र का तमाचा, सुषमा ने कहा- आपने हदें पार कर दी तेजप्रताप यादव का फिर जागा 'भाई प्रेम', कहा- तेजस्वी मेरी हिम्मत, मेरा सहारा दिल्ली: रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैली आज, प्रियंका गांधी करेंगी शीला दीक्षित के लिए रोड शो देखें वीडियो- Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Source: IOCL






















