एक्सप्लोरर

7 अप्रैल को रामलीला मैदान में धरना देंगे निजी स्कूल

आगामी 15 दिनों तक देश के विभिन्न राज्यों में आरटीई की विसंगतियों व गलत शिक्षा नीति के बाबत अलख जगाने के बाद 7 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा.

नई दिल्ली: बजट प्राइवेट स्कूलों के अखिल भारतीय संगठन, नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (निसा), व नेशनल कोएलिशन फॉर स्कूल एजुकेशन ने सरकार की गलत शिक्षा नीतियों के खिलाफ एक देशव्यवापी ‘शिक्षा बचाओ अभियान’ की घोषणा की है. आगामी 15 दिनों तक देश के विभिन्न राज्यों में आरटीई की विसंगतियों व गलत शिक्षा नीति के बाबत अलख जगाने के बाद 7 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन में देशभर से 1 लाख से अधिक स्कूल संचालकों, प्रिंसिपलों और अध्यापकों के शामिल होने का दावा किया गया है.

बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान निसा और नेशनल कोएलिशन फॉर स्कूल एजुकेशन के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज शिक्षा के क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया है. आज छात्र, अभिभावक, अध्यापक, प्रिंसिपल सभी भय के माहौल में जी रहे हैं जिससे गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना असंभव होता जा रहा है. उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा का अधिकार कानून लाया गया था, लेकिन कानून ने नई समस्याएं पैदा कर दी हैं. सरकारी स्कूल में कोई दाखिला लेना नहीं चाहता, जबकि सरकार हमारे स्कूल चलने नहीं देना चाहती है. हमारी मांग है कि सरकार सभी बच्चों को डीबीटी माध्यम से शिक्षा वाउचर उपलब्ध कराए जिससे वे अपने पसंद की स्कूल में पढ़ सकें.

निसा के उपाध्यक्ष राजेश मल्होत्रा ने कहा कि शिक्षा को लेकर लोगों के बीच में जागरुकता पहले से बहुत बढ़ी है और लोग अपने बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना चाहते हैं. इसके लिए गरीब से गरीब अभिभावक अपने बच्चों को निशुल्क सरकारी स्कूलों की बजाए पैसे खर्च कर छोटे निजी स्कूलों में भेजना पसंद कर रहे हैं. सरकार अपने स्कूलों की गुणवत्ता ठीक करने की बजाए छोटे स्कूलों पर नित्य नए नियम कानूनों का बोझ डाल उन्हें बंद करना चाहती है.

निसा कोआर्डिनेटर अमित चंद्र ने कहा कि सरकारी नीतियों के चलते देश में शिक्षा का स्तर दुनिया में सबसे खराब होता जा रहा है. विश्व स्तर पर तैयार होने वाले प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट्स असेसमेंट (पिसा) रैंकिंग में भारत तो 73 देशों में से 72वां स्थान प्रदान किया गया है. देश में अध्यापकों के 60 लाख पदों में 10 लाख पद रिक्त हैं. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूलों में 25 प्रतिशत अध्यापक अनुपस्थित रहते हैं. इन सभी के कारण हमारे नौनिहालों की शिक्षा प्रभावित हो रही है.

प्राइवेट लैंड पब्लिक स्कूल्स असोसिएशन के प्रेमचंद देशवाल ने बताया कि निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के नाम पर सरकार निजी स्कूलों व स्कूल प्रबंधन पर अपना नियंत्रण स्थापित करना चाहती हैं परिणामस्वरूप स्कूलों की स्वायतता पर खतरा पैदा हो गया है.

साऊथ दिल्ली अनरिकग्नाईज़्ड स्कूल्स असोसिएसन के अनिल गोयल ने कहा कि अच्छी नीयत के साथ वर्ष 2009 में लागू किया आरटीई कानून विघटनकारी साबित हुआ है और इसने स्कूलों, अभिभावकों, छात्रों, मीडिया व सिविल सोसायटी को एकसाथ ला कर काम करने की बजाए उनके मन में दुविधा पैदा करने का काम किया है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
RRB NTPC UG Result 2026: रेलवे NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती का रिजल्ट जारी, 27 नवंबर को होगा टाइपिंग टेस्ट
रेलवे NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती का रिजल्ट जारी, 27 नवंबर को होगा टाइपिंग टेस्ट
Jobs News: HAL में निकली ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन
HAL में निकली ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget