एक्सप्लोरर

जानिए- CBSE नतीजों पर नाखुश छात्रों से PM मोदी ने क्या कुछ कहा है, क्या सलाह दी है

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के एग्जाम रिजल्ट में जो छात्र नाखुश हैं, उन्हें पीएम मोदी ने एक खास संदेश देकर हिम्मत न हारने की सलाह दी है.

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कल 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार दसवीं का रिजल्ट 91.46 प्रतिशत रहा है. वहीं इस रिजल्ट में जिन छात्रों के हाथ असफलता लगी है उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हौसला दिया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर ऐसे छात्रों को निराश न होने की सलाह दी.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा, "10वीं और 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में पास मेरे युवा साथियों को बधाई. मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं." उन्होंने कहा कि जो इन परिणामों से खुश नहीं हैं उनसे वे कहना चाहते हैं कि एक परीक्षा यह परिभाषित नहीं करती कि वे कौन हैं. पीएम मोदी ने कहा, "आप सभी में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है. जिंदगी को जी भर कर जियें. उम्मीद का दामन कभी मत छोड़िये, हमेशा भविष्य की ओर देखिए. आप सब चमत्कार करोगे."

सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट किया घोषित

बता दें कि बुधवार को सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया है. इसमें लड़कियों के पास होने का परसेंटेज लड़कों की तुलना में 3.17 फीसदी अधिक रहा और कुल 91.46 फीसदी छात्र पास हुए. इस साल 10वीं कक्षा में कुल 91.46 फीसदी छात्र पास हुए, जबकि 2019 में 91.10 फीसदी छात्र पास हुए थे. यानी, पिछले साल की तुलना में इस साल 0.36 फीसदी अधिक छात्र पास हुए.

ऐसा रहा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

इससे पहले सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था. इस साल 12वीं कक्षा में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज लड़कों की तुलना में 5.96 फीसदी बेहतर रहा. इस साल 12वीं कक्षा में कुल 88.78 फीसदी विद्यार्थी पास हुए, जबकि 2019 में इसका प्रतिशत 83.40 फीसदी था. यानी, पिछले साल की तुलना में इस साल 5.38 फीसदी अधिक विद्यार्थी पास हुए.

इस साल लड़कियों का पास परसेंटेज 93.31 रहा, जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 90.14 फीसदी रहा. ट्रांसजेंडर का पास परसेंजेट 78.95 रहा. 10वीं कक्षा की परीक्षा में 41,804 छात्रों को 95 फीसदी से अधिक अंक मिले, जबकि 1,84,358 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए.

ये भी पढ़ें

यूपी: जुड़वा बहनों ने CBSE की 12वीं की परीक्षा में हासिल किए एक जैसे अंक DGCA का एयरपोर्ट अथॉरिटी को निर्देश- बिना इजाजत भारत आने वाली UAE की फ्लाइट को उतरने न दें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget