एक्सप्लोरर

कोरोना काल में प्री-प्राइमरी स्कूलिंग का मोह छोड़ सीधे क्लास 1 में बच्चों को Enroll करा रहे पैरेंट्स

कोरोना संक्रमण के दौर में प्री-प्राइमरी एजुकेशन का मोह पैरेंट्स के बीच लगातार कम होता जा रहा है. इन दिनों पैरेंस्ट अपने बच्चों का एडमिशन सीधे क्लास 1 में करा रहे हैं. लेकिन ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है क्योंकि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए प्री एजुकेशन भी काफी जरूरी है.

कोरोना संक्रमण महामारी के दौर में स्कूल बंद हैं और ऑनलाइन कक्षाएं चालू हैं. ऐसे में इन दिनों एक ट्रेंड देखने को मिल रहा है कि पैरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन प्री-पाइमरी में न कराकर सीधे क्लास 1में करा रहे हैं. दरअसल स्कूलों में चल रही ऑनलाइन क्लासेस की वजह से कुछ पैरेंट्स प्री-प्राइमरी कक्षाओं को पूरी तरह से छोड़ रहे हैं और बच्चों को सीधे कक्षा 1 में दाखिला दे रहे हैं. कई माता-पिता को लगता है कि वे कुछ पैसे बचा सकते हैं लेकिन ये पूरी तरह गलत धारणा है क्योंकि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्री-प्राइमरी क्लास भी उनके लिए बेहद जरूरी हैं.

बच्चों के लिए प्री-प्राइमरी एजुकेशन भी बेहद जरूरी

विशेषज्ञों के मुताबिक पैरेंट्स को इस बात का एहसास नहीं ह कि बचपन की शिक्षा में जीरो ईयर जैसी कोई चीज नहीं होती है क्योंकि ब्रेन का 95% विकास पहले पांच वर्षों में होता है और ये वर्ष भाषा, सामाजिक-भावनात्मक विकास और संज्ञानात्मक पोषण के माध्यम से मस्तिष्क की उत्तेजना के लिए महत्वपूर्ण है.

कई स्कूल ने प्री एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए फीस भी कम की

कुछ एजुकेटर्स का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते 2020 प्रीस्कूलों के लिए काफी खराब वर्ष रहा था, वहीं 2021 में केवल मामूली सुधार हुआ है.  अब भी कई माता-पिता अपने बच्चों की प्री स्कूल एजुकेशन को इतना तवज्जो नहीं देते हैं और वे प्री स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने को फालतू का खर्च बताते हैं हालांकि कई स्कूलों ने प्री एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए अपनी फीस में कटौती भी कर दी है. वहीं प्री स्कूल चेन का कहना है कि हालांकि नामांकन धीरे-धीरे अब बढ़ रहा है, फिर भी वे प्री-एजुकेशन के महत्व के बारे में पैरेंट्स को ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर रहे हैं.

कई शॉर्ट टर्म ब्रिज कोर्स किए जा रहे हैं ऑफर

बता दें कि अब भी बड़ी संख्या में माता-पिता प्रॉपर प्री-प्राइमरी कार्यक्रम के स्कूल में बच्चों का नामांकन नहीं कर रहे हैं, इसलिए कई कंपनियों ने शॉर्ट टर्म ब्रिज कोर्स भी ऑफर किए हैं जो पैरेंट्स को काफी पसंद भी आ रहे हैं. ये ऐसे कोर्स हैं जिनमें दो से तीन महीनों में सालभर की एजुकेशन को कवर करने की कोशिश की जाती है. हालांकि अफसोस की बात है कि यह बच्चों के लिए हानिकारक है क्योंकि इससे बच्चों के लिए पर शिक्षा को लेकर नन्ही की उम्र में बोझ पड़ता है क्योंकि उन्हें इतने कम समय में इतना ज्यादा सीखना पड़ रहा है.

ऐसे में जरूरी है कि पैरेंट्स इस बात को समझे कि बच्चों के लिए प्री-प्राइमरी एजुकेशन भी बेहद महत्वपूर्ण हैं. एकदम नन्ही सी उम्र में उन पर बड़ी क्लास की पढाई का बोझ डाल देना कतई सही नहीं है

ये भी पढ़ें

UKSSB Recruitment 2021 : एक्स-रे टेक्नीशियन के 70 पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़ें पूरी डिटेल्स

IGNOU TEE Result: दिसंबर 2020 टर्म एंड एग्जाम के रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन शुरू, स्टूडेंट्स ऑनलाइन करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को कितनी मिलती थी सैलरी, तब से अब तक कितना हुआ इजाफा?
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को कितनी मिलती थी सैलरी, तब से अब तक कितना हुआ इजाफा?
CBSE Board Results: लाखों स्टूडेंट्स जल्द खत्म होगा इंतजार, ​​CBSE​ 12वीं ​क्लास का रिजल्ट जल्द; ऐसे करें आसानी से चेक​
लाखों स्टूडेंट्स जल्द खत्म होगा इंतजार, ​​CBSE​ 12वीं ​क्लास का रिजल्ट जल्द; ऐसे करें आसानी से चेक​
JMI PhD Admission 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने जारी किया पीएचडी एडमिशन शेड्यूल, 11 मई से शुरू होंगे आवेदन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने जारी किया पीएचडी एडमिशन शेड्यूल, 11 मई से शुरू होंगे आवेदन
युवाओं के लिए शानदार खबर! झारखंड CGL भर्ती का नोटिफिकेशन आउट; भरे जाएंगे इतने पद
युवाओं के लिए शानदार खबर! झारखंड CGL भर्ती का नोटिफिकेशन आउट; भरे जाएंगे इतने पद

वीडियोज

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: BJP का शपथ ग्रहण से पहले नया खेल ? | Brigade Parade Ground
Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया अभिषेक बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- बंगाल और दिल्ली...
शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया अभिषेक बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- बंगाल और दिल्ली...
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
West Bengal CM Oath: कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
इस वजह से रविचंद्रन अश्विन से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, इस किस्से को पढ़ हैरान हो जाएंगे आप
इस वजह से रविचंद्रन अश्विन से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, इस किस्से को पढ़ हैरान हो जाएंगे आप
Agnimitra Paul Net Worth: 10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
Viral Video: ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचना, वीडियो में सामने आई घिनौनी सच्चाई; गुस्से में यूजर्स 
ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचना, वीडियो में सामने आई घिनौनी सच्चाई; गुस्से में यूजर्स 
Expired Driving License Rules: क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
Embed widget