एक्सप्लोरर

NEET UG 2024: नीट यूजी की रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जल्द होगी जारी, अब कैसे बनेंगी रैंक?

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा कैंसिल करने से इंकार कर दिया है. एक सवाल के दो जवाब का हल भी निकल आया है. ऐसे में कई बदलावों को ध्यान में रखते हुए अब नई मेरिट लिस्ट जल्द ही रिलीज होगी.

NTA To Release New NEET UG 2024 Merit List Soon: सुप्रीम कोर्ट ने उन सारी याचिकाओं को खारिज कर दिया है जिनमें नीट यूजी परीक्षा रद्द करने और नई परीक्षा करवाने की मांग की गई थी. कोर्ट ने कहा कि इस बात के पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि मास लेवल पर परीक्षा में गड़बड़ी हुई है इसलिए 24 लाख बच्चों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करवाना उचित नहीं होगा. इसी के साथ परीक्षा कैंसिल होने को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं. अब नीट यूजी की नई मेरिट लिस्ट जारी होगी.

एक सवाल के दो जवाब का हल भी निकला

फिजिक्स के एक सवाल का मुद्दा भी कोर्ट में उठा था जिसमें एक प्रश्न के दो जवाबों में कंफ्यूजन था. पुरानी एनसीईआरटी के हिसाब से ऑप्शन टू सही था और नई के हिसाब से ऑप्शन फोर. एनटीए ने दोनों ही ऑप्शन चुनने वाले कैंडिडेट्स को मार्क्स दिए.

कोर्ट ने कहा कि एनटीए खुद अपने नियमों के विरुद्ध गया और एक सवाल के दो जवाब नहीं हो सकते. इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर आईआईटी दिल्ली से तीन सदस्यीय टीम का गठन हुआ जिसने साफ किया कि केवल ऑप्शन फोर ही सही है. ऐसे में ऑप्शन 2 चुनने वाले कैंडिडेट्स के मार्क्स अब वापस होंगे और नये नतीजे जारी किए जाएंगे.

4 लाख कैंडिडेट्स प्रभावित

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सवाल का जवाब बदलने से करीब 4 लाख कैंडिडेट्स का रिजल्ट बदलेगा. वहीं 44 बच्चे जो ऑप्शन टू चुनकर, ग्रेस मार्क्स पाकर, टॉपर बने थे उनके भी मार्क्स कटेंगे तो टॉपर्स लिस्ट में भी बदलाव आएगा. इस लिहाज से देखें तो 61 में से 44 कैंडिडेट्स के हटने पर 17 स्टूडेंट ही टॉपर के रूप में बचने चाहिए.

इस बारे में ठीक-ठीक जानकारी और रैंक की रीशफलिंग करने के बाद फाइनल नतीजे एनटीए को जारी करने हैं. इस बार ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1562 बच्चों में से री-एग्जाम देने वाले बच्चों का बदला स्कोर, इन 44 बच्चों का बदला स्कोर, ये सब देखने के बाद नई लिस्ट जारी होगी. यानी मेरिट भी ऊपर-नीचे होगी और टॉपर्स भी बदलेंगे.

कुछ का रिजल्ट भी बदल सकता है

कोर्ट ने ये भी कहा है कि मामले की जांच चलती रहेगी और अगर बाद में भी कोई दोषी पाया जाता है तो उसका रिजल्ट कैंसिल किया जा सकता है भले काउंसलिंग हो चुकी हो या पढ़ाई शुरू हो चुकी हो. पटना और हजारीबाग में पेपर लीक की खबर प्रमाणित हुई है, ऐसे में इन सेंटर्स के कैंडिडेट्स के नतीजों में बदलाव होने की तगड़ी संभावना है.

आगे क्या होगा?

नई रैंक लिस्ट रिलीज होने के बाद काउंसलिंग शुरू होगी और तब तक कोर्ट ने कुछ निर्देश दिए हैं जिनका पालन होता रहेगा. कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई अपना इनवेस्टिगेशन जारी रखेगी जब तक पूरा मामला सुलझ नहीं जाता. हालांकि इस दौरान एडमिशन प्रोसेस, काउंसलिंग कुछ नहीं रुकेगा और सब प्रक्रिया पहले की तरह आगे बढ़ेगी.

आगे से ऐसी समस्याएं न आएं इसके लिए गाइडलाइंस जारी होंगी. इसके अलावा कोर्ट ने एनटीए को नई रिवाइज्ड मेरिटी लिस्ट जारी करने के लिए भी कहा है. 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहां से की है पढ़ाई? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Copy Checking: क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget