एक्सप्लोरर

NEET, JEE Main 2020: NTA ने कहा, 99.87 फीसदी स्टूडेंट्स को दिया गया पहली पसंद का परीक्षा केंद्र

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने JEE Main एवं NEET UG-2020 परीक्षाओं के 99.87 फीसदी स्टूडेंट्स को उनके पहली पसंद का परीक्षा केंद्र के लिए शहर को आवंटित किया है.

NEET, JEE Main Exam 2020: JEE Main & NEET UG-2020 परीक्षाओं को तय तारीख पर आयोजित करने के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त 2020 को खारिज कर दिया. इस याचिका के खारिज होने के साथ ही JEE Main और NEET- 2020 परीक्षाओं को तय तारीख पर करवाने का रास्ता भी साफ़ हो गया.

इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने JEE Main & NEET UG-2020  परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी कर ली है. NTA का मानना है कि कोरोना वायरस कोविड-19 की महामारी के चलते स्टूडेंट्स का साल तो बर्बाद नहीं किया जा सकता है. इस महामारी के चलते स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में कोई असुविधा न हो इसके लिए NTA ने करीब 99.87 फीसदी स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र के लिए वही शहर आवंटित किया है जिसे उन्होंने पहली वरीयता दी थी.

एनटीए सूत्रों के मुताबिक, JEE Main के लिए अब तक 858273 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें से 649223 कैंडिडेट्स ने अपना एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर लिया है. करीब 99.87 फीसदी परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र के लिए उनकी पहली वरीयता वाले शहर को आवंटित कर दिया गया है.

सूत्रों के अनुसार अबतक 142 कैंडिडेट्स ने अपने परीक्षा केंद्र को बदलने का आवेदन किया है. इस पर NTA गंभीरता से विचार कर रहा है.

NEET परीक्षा केंद्र बदलने के लिए पांच बार दिए गए मौके

इसी प्रकार NEET UG-2020 के लिए भी परीक्षा केंद्र बदलने के पांच बार मौके दिए जा चुके हैं. करीब 95000 स्टूडेंट्स ने इसमें बदलाव भी किया है. नीट के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए हैं. NTA के मुताबिक़ इसका एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कार दिया जाएगा. नीट परीक्षा 13 सितंबर 2020 को होनी है.

एनटीए ने कोविड-19 महामारी के चलते परीक्षार्थियों के लिए भी अलग से एडवाइजरी जारी की है. इसके अलावा राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों को भी इस बाबत लिखा गया है. स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्रों पर मास्क एवं दास्ताने भी प्रदान किए जाएंगे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget