एक्सप्लोरर

NTA AIAPGET 2021: मिनिमम तीन महीने के लिए स्थगित हुई ऑल इंडिया आयुष PG प्रवेश परीक्षा

NTA ने AIAPGET 2021:देश में कोरोना संक्रमण के मामले चरम पर आ रहे हैं. ऐसे में एनटीए ने अब ऑल इंडिया आयुष पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AIAPGET) - 2021 को स्थगित कर दिया है. इससे पहले एनटीए जेईई मेन और कई अन्य एंट्रेंस परीक्षाओं को भी स्थगित कर चुका है. इन परीक्षाओं की नई तारीख स्थिति की समीक्षा के बाद घोषित की जाएंगी.

जेईई मेन और कई अन्य एंट्रेंस परीक्षाओं को स्थगित करने के बाद, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने देश में कोविड -19 के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए ऑल इंडिया आयुष पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जामिनेश (AIAPGET) 2021 को स्थगित कर दिया है. आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा को टाले जाने संबंधई नोटिस एनटीए ने बुधवार 5 मई को जारी किया.

एनटीए ने घोषणा की है कि, “देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि के मद्देनजर, मिनिमम तीन महीने के लिए AIAPGET - 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. परीक्षा की संशोधित तिथि बाद में घोषित की जाएगी.”

7 जून को होनी थी परीक्षा
बता दें कि ऑल इंडिया आयुष पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AIAPGET)  2021 प्रवेश परीक्षा 7 जून को होनी थी. AIAPGET - 2021 के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी "अनॉउंसड एट लेटर स्टेज” पर किया जाएगा.

ये सीटें हैं शामिल
ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट एकेडेमिक ईयर 2020-21 के लिए पोस्टग्रेजुएट आयुष कोर्सेस में प्रवेश के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा और सिंगल एंट्रेंस गेटवे है. इसमें देश भर के सभी आयुष कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों या डीम्ड विश्वविद्यालयों में आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी पद्धति में एमडी / एमएस / पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सभी भारत और राज्य कोटे की सीटें शामिल हैं

एनटीए की कैंडिडेट्स से अपील

एनटीए ने उम्मीदवारो से अपील की है कि वे की है वे लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफशियिल वेबसाइट पर नजर रखें. वहीं एनटीए ने अभी तक एआईएपीजीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाने की तारीख को लेकर भी कोई घोषणा नहीं की है. एएआईएपीजीईटी 2021 के लिए एप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.

एनटीए ने उम्मीदवारों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. नोटिस के मुताबिक, “एआईएपीजीईटी 2021 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

IGNOU ने जुलाई 2021 साइकिल के लिए री-रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खोली, 15 जून तक कर सकते हैं अप्लाई

RBI Recruitment 2021: आज जारी हो सकता है ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?

Embed widget