एक्सप्लोरर

NMC ने 113 नये मेडिकल कॉलेजों को दी मंजूरी, सबसे ज्यादा आए इस राज्य की झोली में

New Medical Colleges: नेशनल मेडिकल कमीशन ने 113 नये मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी है. इनमें से 50 गवर्नमेंट कॉलेज हैं और बाकी के प्राइवेट या डीम्ड मेडिकल कॉलेज.

NMC Approves New Medical Colleges: एनएमसी ने नई गाइडलाइंस का पालन करने के लिए नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी है. इसके तहत कुल 113 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. इन कॉलेजों में एमबीबीएस यानी बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी की पढ़ाई होगी. दस लाख की पॉपुलेशन पर 100 एमबीबीएस सीटों की नई गाइडलाइन को लागू करने के लिए ये फैसला लिया गया है.

किस राज्य को मिलेंगे सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज

इसके तहत जिस राज्य को सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज मिलेंगे, वो यूपी है. कुल 113 नये एमबीबीएस मेडिकल कॉलेजों में से 22 मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश को मिले हैं. इसके बाद अगला नंबर है महाराष्ट्र का, इस राज्य को 14 नए एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं.

तीसरे नंबर पर राजस्थान है. यहां कुल 113 कॉलेजों में से 12 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड और एनएमसी ने एबीबीएस सीटों को बढ़ाने के उद्देश्य से नये मेडिकल कॉलेजों को अप्रूवल दिया है.

कितने कॉलेज सरकारी

नये 113 एमबीबीएस मेडिकल कॉलेजों में से 50 कॉलेज सरकारी होंगे. बाकी के कॉलेज या तो प्राइवेट होंगे या डीम्ड मेडिकल कॉलेज होंगे. पहले ही इस बाबत कहा गया था कि दस लाख की पॉपुलेशन पर 100 एमबीबीएस सीटों की गाइडलाइन का पालन एकेडमिक ईयर 2025-26 से किया जाएगा.

ऑफिशियल वेबसाइट पर हुई है घोषणा

इस बारे में एनएमसी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषणा की है. कमीशन ने कहा है कि उन्होंने इस संबंध में सीधे मेडिकल इंस्टीट्यूशंस को ईमेल के माध्यम से खबर भेज दी है. ये वे मेडिकल इंस्टीट्यूशंस हैं जिन्होंने आवेदन किए थे. इन संस्थानों को ईमेल मिलने के  बाद तय समय के अंदर इस ओर जरूरी कदम उठाने होंगे.

हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की कमी होगी पूरी

एनएमसी के इस कदम से न केवल एमबीबीएस स्टूडेंट्स को और सीटें मिलेंगी बल्कि देश में जो हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स की कमी है, उसे भी दूर किया जा सकेगा. बता दें कि 3 अप्रैल को मेडिकल एसेस्मेंट एंड रोटिंग बोर्ड ने नये अंडरग्रेजुएट मेडिकल कॉलेजों  लिए आवेदन मांगे थे. इसके लिए एनएमसी का अप्रूवल भी जरूरी थी जो अब मिल गया है.

यूपी में इस आधार पर सेट होंगे मेडिकल कॉलेज

बता दें कि उत्तर प्रदेश मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 2021 में तय किया था कि यहां मेडिकल कॉलेज पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मॉडल (PPP Model) पर आधारित होंगे. इसके तहत पहले से चलने वाले प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को भी गवर्नमेंट डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल्स के साथ लिंक किया जाएगा. ऐसा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत होगा.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट जल्द दे सकता है री-नीट पर फैसला, सुनवाई जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget