एक्सप्लोरर

NEET UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने शुरू की मामले की सुनवाई, री-नीट पर जल्द ही आ सकता है फैसला, देखें अपडेट

NEET UG 2024 Hearing In SC: नीट यूजी 2024 परीक्षा को लेकर दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. री-नीट से लेकर तमाम और मुद्दों पर फैसला आने की उम्मीद है.

NEET UG 2024 Hearing In Supreme Court Begins: सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ सिंह की बेंच ने नीट यूजी परीक्षा के खिलाफ दायर अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई शुरू कर दी है. कोर्ट ने ये भी बताया कि वे पहले परीक्षा कैंसिलेशन से संबंधित याचिका पर सुनवाई करेंगे और उसके बाद दूसरी याचिकाओं पर जाएंगे. बड़े मुद्दे और ब्रॉडर पिटीशंस पर पहले चर्चा होगी. मामले की सुनवाई तीन न्यायाधीशों की पीठ कर रही है, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा शामिल हैं.

लंच पर जाने से पहले क्या कहा

कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान न्यायधीशों की पीठ ने कहा कि पहले वे उन लोगों का तर्क सुनेंगे जिनका कहना है कि पूरी परीक्षा में गड़बड़ी है, उसके बाद पर्सनल शिकायतों को सुना जाएगा. पीठ ने साफ किया है कि पहले अधिकांश लोगों से जुड़े मुद्दों को सुना जाएगा जिनसे बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स प्रभावित हो रहे हैं और उसके बाद छोटी और व्यक्तिगत शिकायतों पर आएंगे.

दो बजे के बाद होगी सुनवाई

मामले की सुनवाई दो बजे के बाद होगी. अभी लंच के लिए ब्रेक लिया गया है. इसी बीच एक और पिटिशन के बारे में काउंसिल ने बताया जिसमें नीट पीजी परीक्षा से संबंधित सवाल था. इसके जवाब में कोर्ट ने कहा कि वे पीजी परीक्षा से संबंधित मुद्दों को बाद में डील करेंगे.

एनटीए और सरकार की बारी बाद में

इस संबंध में पीठ ने ये भी कहा कि पहले नीट परीक्षा के खिलाफ दायर याचिकाओं पर विचार किया जाएगा. इसके बाद एनटीए और सरकार का पक्ष सुना जाएगा. एनटीए शुरू से यह कह रही है कि ये मुद्दा सभी छात्रों को न होकर कुछ छात्रों का है और अगर परीक्षा की शुचिता भंग होने के पक्के सबूत नहीं मिलते हैं तो इसे कैंसिल न किया जाए. इससे बहुत से कैंडिडेट्स के भविष्य पर निगेटिव प्रभाव पड़ेगा.

अन्य परीक्षाओं का क्या हाल

इस बीच एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली बहुत सी परीक्षाओं पर नीट यूजी विवाद की आंच आयी है. नीट पीजी परीक्षा आयोजन से ठीक 12 घंटे पहले कैंसिल की गई और अब 11 अगस्त के दिन आयोजित होगी. यूजीसी नेट परीक्षा रद्द हुई और अब फिर से आयोजित की जाएगी. सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित की गई जिसकी डेट अभी तक नहीं आयी है.

सीयूईटी पर भी उठा सवाल

एनटीए द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी भी एक बड़ी परीक्षा है जिसकी आंसर-की हाल ही में रिलीज हुई है पर परीक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. इस बारे में एनटीए का कहना है कि स्टूडेंट्स द्वारा दायर शिकायतों में अगर सच्चाई निकलती है तो उनके लिए परीक्षा फिर से आयोजित की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Government Job vs Private Job : सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब के बीच बदलती सोच, युवा आखिर किसे दे रहे ज्यादा प्राथमिकता?
सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब के बीच बदलती सोच, युवा आखिर किसे दे रहे ज्यादा प्राथमिकता?
Degree vs Skill : डिग्री से ज्यादा स्किल की बढ़ती मांग, आखिर नौकरी की दुनिया में क्या बदल रहा है?
डिग्री से ज्यादा स्किल की बढ़ती मांग, आखिर नौकरी की दुनिया में क्या बदल रहा है?
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
NEET UG 2026 Fee Refund: NEET के लाखों छात्रों के पास आज रिफंड पाने का आखिरी मौका, फटाफट करें आवेदन
NEET के लाखों छात्रों के पास आज रिफंड पाने का आखिरी मौका, फटाफट करें आवेदन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget