एक्सप्लोरर

NEET PG परीक्षा की तैयारी के समय इन बातों का रखें खास ख्याल, आएंगे बढ़िया नंबर

NEET PG Exam Preparation Tips: नीट पीजी परीक्षा की तैयारी करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें यहां बताई गई बातों का ध्यान रखना होगा.

NEET PG Exam Tips: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नीट पीजी परीक्षा के लिए डेट जारी की है. इस बार ये परीक्षा 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी. पहले ये परीक्षा मार्च में आयोजित होनी थी. जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं. हालांकि परीक्षा की तारीख आगे बढ़ जाने के कारण उम्मीदवारों को तैयारी करने का अधिक समय मिल गया है.

उम्मीदवार सबसे पहले नीट पीजी परीक्षा के पैटर्न को समझें. इसके बाद ही तैयारी करना शुरू करें. अब उम्मीदवार सिलेबस को टुकड़ो में बांट लें कि उन्हें किस पार्ट की सबसे पहले और किस की आखिर में तैयारी करनी होगी. साथ ही ये भी देख लें कि रिवीजन के लिए भी पर्याप्त समय मिल जाए. अभ्यर्थी आसान सब्जेक्ट्स को पूरा करने के बाद ज्यादा समय लेने वाले टॉपिक को कवर करें. अभ्यर्थी पहले फॉरेंसिक दवा, मनोचिकित्सा, नेत्र विज्ञान, त्वचा विज्ञान, हड्डी रोग जैसे विषयों की तैयारी करें. इसके बाद वह दवा, प्रसूति और स्त्री रोग, निवारक आदि विषय और टॉपिक्स को कवर करें.  

मेंटल हेल्थ का रखें खास ध्यान

परीक्षा की तैयारी के दौरान उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट दें. मॉक परीक्षा देने से उम्मीदवार किन पॉइंट्स पर वीक हैं उन्हें इस बात की सही जानकारी होगी.  जिससे वह इन पॉइंट्स को भी मजबूत कर सकेंगे. तैयारी करने के दौरान अभ्यर्थी अपनी मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखें. उम्मीदवार तैयारी के दौरान ज्यादा तनाव ना लें. पौष्टिक आहार लें, व्यायाम करें, परिजनों और दोस्तों के संपर्क में रहें.

इंटरनेट की ले सकते हैं मदद

एग्जाम की तैयारी करते समय जहां कुछ समझ ना आए वहां एक्सपर्ट्स की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप कोचिंग का सहारा या फिर इंटरनेट की मदद भी ले सकते हैं. आज के समय में इंटरनेट पर कई वीडियो और किताबें मिल जाती हैं जो तैयारी करने में आपको मदद करेंगी. परीक्षा वाले दिन अभ्यर्थी कॉन्फिडेंस के साथ एग्जाम देने जाएं, हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें- रेलवे में जल्द होगी 1600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये अभ्यर्थी कर पाएंगे आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
उत्तराखंड में MBBS एडमिशन पर एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट से मिली 12 सीटें रद्द 
उत्तराखंड में MBBS एडमिशन पर एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट से मिली 12 सीटें रद्द 
NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक, यहां से खरीदें
NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक, यहां से खरीदें
स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
Embed widget