एक्सप्लोरर

NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

NEET PG Hearing In Supreme Court: नीट पीजी परीक्षा 2024 स्थगित करने को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं. इन्हें डाउनलोड करने के लिए इस वेबसाइट पर जा सकते हैं.

NEET PG 2024 Postponement Hearing Today In SC: देश की नेशनल लेवल की परीक्षाओं खासकर मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट पर लगा ग्रहण मानों हट ही नहीं रहा है. जैसे-तैसे नीट यूजी का मामला सुलझा है तो अब नीट पीजी को लेकर ये मांग उठ रही है. आज परीक्षा स्थगित करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. कोर्ट क्या कहता है ये तो कुछ देर में साफ होगा पर बोर्ड अपने निर्णय पर अटल है और परीक्षा आयोजन की प्रक्रिया नियमों के अनुसार आगे बढ़ रही है.

जारी हुए एडमिट कार्ड

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2024 के दिन दो शिफ्टों में किया जाएगा. केवल दो दिन एग्जाम होना है और इसके एडमिट कार्ड भी रिलीज कर दिए गए हैं. कल शाम नीट पीजी परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए. इन्हें डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा.

अर्जेंट हियरिंग की डिमांड हुई 

नीट पीजी परीक्षा स्थगित करने की मांग पर अगर आज जवाब नहीं मिलता है तो इस याचिका का कोई मतलब नहीं रह जाएगा क्योंकि परसों पेपर है. इसी कारण एडवोकेट अनस तनवीर ने चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ से मामले में तुरंत सुनवाई का आग्रह कल किया था. इसी संदर्भ में आज एससी में मामला पेश किया जाएगा.

क्यों उठ रही है स्थगन की मांग

नीट पीजी परीक्षा 2024 को स्थगित करने की मांग इसलिए उठ रही है कि क्योंकि कुछ कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में समस्या हो रही है. बता दें कि एग्जाम सेंटर की लिस्ट 31 जुलाई के दिन रिलीज हुई थी और टेस्ट सेंटर वेन्यू 8 अगस्त के दिन जारी हुआ है. 8 को कैंडिडेट जान पाए हैं कि उनका एग्जाम कहां आयोजित होगा. चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ और जे बी पादरीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच, मामले की सुनवाई करेगी.

क्या फैसला आता है

कैंडिडेट्स का कहना है कि इतने कम समय में उनके लिए टेस्ट सेंटर तक पहुंचने की तैयारी करना नामुमकिन हैं. 8 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी हुए हैं और इसी दिन टेस्ट सेंटर के बारे में पता चला है. इतने कम समय में वे केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं. इसलिए परीक्षा तारीख आगे बढ़ायी जानी चाहिए. देखना ये है कि कोर्ट इन दलीलों से कहां तक संतुष्ट होता है और इस संबंध में क्या फैसला आता है. 11 को पेपर होगा या आगे बढ़ा दिया जाएगा.

पेपर लीक को लेकर भी दी सफाई

परीक्षा के साथ और भी विवाद जुड़े हैं. हाल ही में कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर पेपर लीक की बात कही और कुछेक ने पेपर बेचने की भी कोशिश की. जवाब में एनबीईएमएस को आगे आकर सफाई देनी पड़ी कि ये दावे झूठे हैं और पेपर बना ही नहीं है तो लीक कहां से होगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन की स्टेप बाय स्टेप गाइड यहां करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
Explained: 60,000 कर्मचारियों को 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या है? माइक्रोसॉफ्ट का कदम 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
60,000 कर्मचारियों का 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या? माइक्रोसॉफ्ट में 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
DU Hindi PhD Admission 2026: DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस
DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget