एक्सप्लोरर

Entrance Test 2021: JEE, NEET, CLAT और NEST के टेस्ट होंगे या नहीं, अगर होंगे तो कब? पढ़ें पूरी डिटेल्स

National Entrance Exam 2021:JEE, NEET  और CLAT आदि नेशनल लेवल टेस्ट हैं. कोरोना संक्रमण की वजह से कुछ समय पहले इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था. वहीं अब प्रवेश परीक्षाओं की नई तारीख घोषित कर दी गई है. आइए जानते हैं कौन से एग्जाम किस तारीख को होने हैं.

12वीं के बाद मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ आदि कोर्सेस में एडमिशन के लिए नेशनल एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किए जाते हैं.JEE, NEET  और CLAT आदि नेशनल लेवल टेस्ट हैं. इन एंट्रेंस एग्जाम को क्लियर करने के बाद ही स्टूडेंट्स देशभर में इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ के कोर्सेस में एडमिशन ले सकते हैं. आइए जानते हैं राष्ट्रीय स्तर की इन परीक्षाओं को इस साल कब आयोजित किया जाना है.

JEE  मेन्स 2021

राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE) मेन्स में मिले स्कोर के आधार पर देश के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन लिया जा सकता है. देश के इस सबसे बड़े और कठिन एग्जाम में हर वर्ष लाखों स्टूडेंट्स शामिल होते हैं. वही बता दें कि JEE मेन्स 2021 परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल जॉइंट एंट्रेंस बोर्ड ने इस परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया. बोर्ड के मुताबिक यह परीक्षा 17 जुलाई 2021 को आयोजित होगी. खास बात यह है कि जेईई मेन का रिजल्ट 14 अगस्त तक घोषित कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि पहले यह परीक्षा अप्रैल में आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन के कारण इस परीक्षा को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया था

NEET 2021

वहीं यूजी लेवल पर मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए NEET क्लियर करना होता है. ये परीक्षा भी सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. NEET (UG) एनटी द्वारा, एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. प्रतिभागियों की संख्या के लिहाज से यह भारत में सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. हर साल, 15 लाख से अधिक मेडिकल एस्पिरेंट्स इसमें शामिल होते हैं.   गौरतलब है कि NEET 2021 परीक्षा 1 अगस्त को आयोजित की जानी थी. लेकिन इसे स्थगित किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक ये परीक्षा सितंबर में आयोजित की जा सकती है. जल्द ही परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी.

CLAT 2021

वहीं CLAT कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट एक नेशनल लेवल का लॉ एंट्रेंस एग्जाम है. यह 22 राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों (NLU) और कई अन्य CLAT संबद्ध लॉ कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. यूं कहिए कि  CLAT देश भर के 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एंट्रेंस गेटवे है.  बता दें कि इस साल CLAT 2021 एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. क्लैट एग्जाम 24 जुलाई 2021 को सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ ऑफलाइन मोड़ में दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

NEST 2021

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट पांच वर्षीय एमएससी कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित एंट्रेंस एग्जाम है. NEST राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान भुवनेश्वर और परमाणउ उर्जा केंद्र विभाग मुंबई यूनिवर्सिटी में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एमएससी प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.

ये भी पढ़ें

CBSE Board Results 2021 Helpdesk: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए शुरू की हेल्प डेस्क, स्कूलों की करेगी मदद 

OSSSC RI Recruitment 2021: रेवेन्यू इंस्पेक्टर के 586 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, पढ़ें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi School News: दिल्ली के 774 स्कूल सेफ्टी जांच में फेल, प्राइवेट सबसे आगे
दिल्ली के 774 स्कूल सेफ्टी जांच में फेल, प्राइवेट सबसे आगे
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
CG Assistant Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 2292 असिस्टेंट टीचर्स की भर्ती, आवेदन शुरू
छत्तीसगढ़ में 2292 असिस्टेंट टीचर्स की भर्ती, आवेदन शुरू
CAT 2026 Exam: CAT 2026 के लिए 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा
CAT 2026 के लिए 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget