एक्सप्लोरर

MP Board 12th Exam Result 2021: 12वीं कक्षा का इवैल्यूएशन क्राइटेरिया जारी, इस फॉर्मूले से तैयार होगा रिजल्ट

MP Board 12th Exam Result 2021: कक्षा 12 के छात्रों का मूल्यांकन मानदंड जारी कर दिया गया है. छात्रों की मार्किंग कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के बेस्ट पांच सब्जेक्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी.

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एमपी बोर्ड कक्षा 12 के छात्रों का इवैल्यूएशन क्राइटेरिया 2021 जारी कर दिया है. ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया के अनुसार, एमपी बोर्ड कक्षा 12 के छात्रों का मूल्यांकन कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के बेस्ट पांच सब्जेक्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

एमपी स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्वीट भी किया है

इस संबंध में एमपी स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार 28 जून  2021 को ट्वीट भी किया कि, “मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कक्षा 12वीं के अंकों का निर्धारण कक्षा 10वीं के विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों को बेस्ट ऑफ फाइव के आधार पर किया जाए. विद्यार्थी अगर परिणाम सुधारना चाहते हैं तो वे परीक्षा देकर परिणाम सुधार सकते हैं. प्रदेश में एक जुलाई से स्कूल नहीं खुलेंगे.”

2 जून को एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा कर दी गई थी रद्द

इससे पहले 2 जून को  मध्य प्रदेश बोर्ड ने राज्य भर में कोरोनोवायरस मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एमपी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने का निर्णय लिया था. जो छात्र अपने एमपी कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2021 से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें कोविड -19 महामारी की स्थिति में सुधार होने के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी.

31 जुलाई तक घोषित किए जा सकते हैं परिणाम

बता दें कि पिछले हफ्ते, सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य बोर्डों को 31 जुलाई 2021 तक कक्षा 12 के छात्रों के परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया था. फिलहाल एमपी बोर्ड ने कक्षा 12 के परिणाम घोषित करने की तारीख जारी नहीं की है रिजल्ट के 31 जुलाई, 2021 तक घोषित किए जाने की संभावना है.

एमपी में 1 जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने के मामले पर चर्चा करेंगे. हालांकि  मध्य प्रदेश में स्कूल 1 जुलाई, 2021 से फिर से नहीं खुलेंगे. बच्चों को कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एमपी कक्षा 12 परिणाम 2021 के संबंध में लेटेस्ट के लिए नियमित रूप से मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें.

ये भी पढ़ें

WB Civil Services Exam 2021: पश्चिम बंगाल सिविल सर्विसेस 2021 की रिवाइज्ड एग्जाम डेट घोषित, चेक करें शेड्यूल

Odisha Police SI Recruitment 2021: ओडिशा पुलिस में SI के 477 पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़ें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget