एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: खुशखबरी, सरकार जल्द करेगी 1 लाख पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया एलान

मध्यप्रदेश में जल्द ही सरकार 1 लाख लोगों को रोजगार देगी. इसका एलान खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है, दरअसल राज्य में बंपर वैकेंसी निकलने वाली है. इस बात का एलान खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है. मुख्यमंत्री ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही एक लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी. सीएम की यह घोषणा भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में गोकुलदास एक्सपोर्ट्स लिमिटेड की रेडीमेड गारमेंट इकाई के भूमि-पूजन कार्यक्रम के अवसर पर की.

रोजगार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है

मुख्यमंत्री ने कहा, 'रोजगार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. राज्य सरकार कुछ ही दिनों में एक लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर रही है. राज्य सरकार द्वारा रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ उद्यमिता, स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.’ उन्होंने कहा कि, “निजी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं. इसे देखते हुए प्रदेश में औद्योगिक विकास और औद्योगिक निवेश की गति तेज कर दी गई है.”

महामारी काल में रोजगार सृजन में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई

मुख्यमंत्री ने कहा, 'पिछले 17 महीनों में कोरोना महामारी के बावजूद 384 इकाइयों को 840 एकड़ जमीन आवंटित की गई. इससे 11000 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश होगा और 22000 लोगों को रोजगार मिलेगा. प्रदेश में कोरोना संकट की परिस्थितियों के बावजूद औद्योगिक इकाइयों की संख्या में 48 प्रतिशत, भूमि आवंटन में 32 प्रतिशत, पूंजी निवेश में 33 प्रतिशत और रोजगार सृजन में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

गोकुलदास एक्सपोर्ट्स की प्रस्तावित यूनिट में 4000 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोकुलदास एक्सपोर्ट्स द्वारा प्रस्तावित इकाई 10 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी.कंपनी द्वारा 110 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया जाएगा, जिसमें 4000 से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा. साथ ही प्लांट में तीन-चौथाई से ज्यादा कर्मचारी महिलाएं होंगी. इस यूनिट से ही करीब 10000 लोगों को रोजगार मिलेगा. अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र को 146 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया गया है. टेक्सटाइल पार्क में 154 प्लॉट हैं जिनमें उद्योग स्थापित करने के लिए 800 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की संभावना है.

इसके साथ ही सीएम ने कहा, 'बिजनेस करने में आसानी के मामले में राज्य ने लंबी छलांग लगाई है. राज्य अब देश में चौथे स्थान पर है. राज्य में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है.”

ये भी पढ़ें

JEE Main Result 2021: बुधवार तक जारी होंगे JEE मेन सेशन 4 के परिणाम, मिनिस्ट्री ने किया कंफर्म

IAS Success Story: ऑप्शनल के लिए अपनाई खास स्ट्रेटजी, इस तरह Swati Sharma ने पास की यूपीएससी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IGNOU 1 Year Master's Degree: 1 साल में MA की डिग्री देगा IGNOU, इन कोर्स में मिल रहा एडमिशन
1 साल में MA की डिग्री देगा IGNOU, इन कोर्स में मिल रहा एडमिशन
MP NEET UG Merit List 2026 : MP NEET UG मेरिट लिस्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्टेट रैंक
MP NEET UG मेरिट लिस्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्टेट रैंक
AI in India: भारत में बढ़ा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीखने में कंफ्यूज हैं लोग
भारत में बढ़ा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीखने में कंफ्यूज हैं लोग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget