एक्सप्लोरर

JEE Main Result 2021: बुधवार तक जारी होंगे JEE मेन सेशन 4 के परिणाम, मिनिस्ट्री ने किया कंफर्म

उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने सोमवार को कहा कि JEE मेन 2021 के परिणाम मंगलवार या बुधवार तक घोषित कर दिए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, JEE एडवांस 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन भी जल्द शुरू होगा.

JEE मेन सेशन 4 का परिणाम जारी होने का उम्मीदवार काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच परिणाम जारी होने में देरी को लेकर छात्रों में गुस्सा भी है. वहीं इस संबंध में उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने सोमवार को कहा कि JEE मेन 2021 के परिणाम मंगलवार या बुधवार तक घोषित कर दिए जाएंगे. खरे ने कहा कि, JEE एडवांस 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन  जिसे पहले ही दो बार टाला जा चुका है वह JEE मेन के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद शुरू होगा.
बता दें कि जेईई मेन का सेशन 5 कुछ दिन पहले 2 सितंबर को समाप्त हुआ है. छात्रों नें 8 सितंबर तक प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उठाया था, जिसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई थी. तब से JEE मेन्स 2021 का परिणाम jeemain.nta.ac.in पर अवेटेड है.

JEE एडवांस 2021 का रजिस्ट्रेशन भी बार-बार टाला जा रहा है
वहीं JEE एडवांस 2021 का रजिस्ट्रेशन 12 सितंबर से शुरू होना था, लेकिन JEE मेन 2021 का रिजल्ट जारी होने में देरी के कारण भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने एक बार फिर अपनी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन स्थगित कर दिया है. अब, चूंकि JEE मेन 2021 के परिणाम जारी करने में और देरी हुई है, इसलिए उम्मीद है कि जेईई एडवांस 2021 के रजिस्ट्रेशन भी देर से शुरू होंगे. टॉप 2.5 लाख JEE मेन क्वालिफायर को जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने की अनुमति है.

JEE मेन परिणाम में देरी का एक कारण कोविड संक्रमण है
वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) और शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि जेईई मेन सेशन 4 परिणाम की घोषणा में देरी हरियाणा के सोनीपत में एक JEE मेन परीक्षा केंद्र में कथित धोखाधड़ी घोटाले की सीबीआई जांच से जुड़ी नहीं है.एक अधिकारी ने बताया कि देरी के कारणों में से एक कोविड संक्रमण है.

इस साल JEE मेन परीक्षाओं के चार सेशन आयोजित किए गए थे
इस साल JEE मेन परीक्षाओं के चार सेशन आयोजित किए गए थे और छात्रों के बेस्ट स्कोर का उपयोग रैंकिंग उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.जेईई मेन सत्र 4 शुरू में मई में आयोजित होने वाला था, लेकिन देश भर में कोविड ​​​​-19 मामलों में घातक वृद्धि के कारण इसमें देरी हु.। फिर तीसरे और चौथे सत्र के बीच पर्याप्त अंतर सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा में फिर से देरी हुई.
 ये भी पढ़ें

IAS Success Story: ऑप्शनल के लिए अपनाई खास स्ट्रेटजी, इस तरह Swati Sharma ने पास की यूपीएससी परीक्षा

RSMSSB Recruitment 2021: राजस्थान में कंप्यूटर के सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget