एक्सप्लोरर

UPSSC Jobs 2025: यूपी में शुरू होने वाली है बंपर भर्ती, 44000 से ज्यादा पद भरेगा UPSSC

UPSSC Jobs 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 44 हजार से ज्यादा होमगार्ड पदों पर भर्ती का ऐलान किया है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने के लिए होमगार्ड विभाग में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में शुरू होने वाले इस भर्ती अभियान में कुल 44 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह सिर्फ एक भर्ती प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा प्रणाली को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है.

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को और बेहतर बनाना है. भर्ती प्रक्रिया को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इससे योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को सामने आने का अवसर मिले. खास बात यह है कि यह भर्ती आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले शुरू की जाएगी, ताकि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे.

सिर्फ जवान ही नहीं, बड़े पद भी होंगे शामिल

इस भर्ती अभियान में केवल होमगार्ड जवान ही नहीं, बल्कि उच्च पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी. जानकारी के अनुसार, 43,327 होमगार्ड के अलावा 2314 प्लाटून कमांडर, 783 कंपनी कमांडर और 770 सहायक कंपनी कमांडर के पदों पर भी योग्य उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा. इससे संगठन की नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन में भी मजबूती आएगी.

नया भर्ती बोर्ड करेगा चयन

अभी तक होमगार्ड भर्ती मंडल स्तर पर होती थी, जिस पर पारदर्शिता को लेकर सवाल उठते रहे. इसे दूर करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में अलग भर्ती बोर्ड बनाने और नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इससे भर्ती प्रक्रिया ज्यादा निष्पक्ष और पारदर्शी होगी, और सभी उम्मीदवारों को बराबरी का अवसर मिलेगा.

लिखित परीक्षा और आपदा प्रबंधन का अनुभव

भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी. इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों के पास आपदा प्रबंधन से जुड़ा अनुभव या प्रशिक्षण होगा, उन्हें भी खास तरजीह दी जाएगी. इसका मकसद यह है कि संगठन सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं और अन्य संकट की परिस्थितियों से भी मजबूती से निपट सके.

योग्यता और शैक्षणिक मानदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि चयनित उम्मीदवारों के पास बुनियादी ज्ञान और क्षमता मौजूद हो. साथ ही, शारीरिक फिटनेस भी एक अहम मानक होगी, क्योंकि होमगार्ड का काम लगातार मेहनत और सतर्कता की मांग करता है.

यह भी पढ़ें - BPSC Exam: BPSC 71वीं प्रीलिम्स कल, देर से पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री; नियम तोड़े तो 5 साल का बैन


Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jobs News: 10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
Explained: 60,000 कर्मचारियों को 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या है? माइक्रोसॉफ्ट का कदम 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
60,000 कर्मचारियों का 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या? माइक्रोसॉफ्ट में 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget