एक्सप्लोरर

SAIL में होगी डॉक्टरों की भर्ती, केवल इंटरव्यू देकर पाएं लाखों की सैलरी; जानें डिटेल्स

अगर आप मेडिकल फील्ड से हैं और बिना परीक्षा सीधे सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है.

मेडिकल फील्ड से जुड़े उन युवाओं और अनुभवी डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है, जो सरकारी सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने स्पेशलिस्ट और जीडीएमओ (जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.

SAIL की इस भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख 23 जुलाई 2025 तय की गई है. इच्छुक अभ्यर्थियों को इसी दिन सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:00 बजे के बीच इंटरव्यू स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा, अन्य पात्रता शर्तें भी लागू होंगी. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 जून 2025 तक 69 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. यानी, वरिष्ठ डॉक्टर भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

सैलरी कितनी?

SAIL इन पदों के लिए आकर्षक वेतन प्रदान कर रहा है. स्पेशलिस्ट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1,60,000 से 1,80,000 तक की सैलरी दी जाएगी. वहीं, जीडीएमओ पद के लिए यह वेतन 90,000 से 1,00,000 प्रति माह तक हो सकता है. यह सैलरी मेडिकल क्षेत्र में काम करने वालों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है. नियुक्ति की बात करें तो यह पूरी भर्ती प्रक्रिया अनुबंध आधारित होगी. चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की नियुक्ति दी जाएगी, जिसे प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर एक साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है.

काम की बात

इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज (MBBS/PG डिप्लोमा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट), इंटर्नशिप प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी साथ लाना होगा.

ध्यान दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को SAIL की ओर से कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा. SAIL की इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं और सभी दिशा-निर्देशों को समझकर इंटरव्यू की तैयारी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IT से लेकर हिंदी टाइपिस्ट तक निकली भर्तियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget