एक्सप्लोरर

RPSC ने प्रोग्रामर के पद पर निकाली नौकरी, ये योग्यता है तो कर दें अप्लाई, 2 लाख तक है महीने की सैलरी

Sarkari Naukri: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने प्रोग्रामर के 200 से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. रजिस्ट्रेशन शुरू होने में अभी वक्त है नोट कर लें जरूरी तारीखें.

RPSC Programmer Recruitment 2024: राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. यहां प्रोग्रामर के पद पर भर्ती निकली है. ये वैकेंसी राजस्थान लोक सेवा आयोग ने निकाली हैं और इसके तहत कुल 216 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं, आवेदन शुरू होंगे 1 फरवरी 2024 से और इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट है 1 मार्च 2024. रजिस्ट्रेशन लिंक खुलने के बाद फॉर्म भरा जा सकता है. यहां इन भर्तियों से जुड़े जरूरी डिटेल शेयर किए जा रहे हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई

नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक इन पदों के लिए वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई, बीटेक, एमएससी की डिग्री ली हो. ये डिग्री इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशंस में ली गई हो ये जरूरी है. इसके साथ ही एमसीए, एमटेक या एमबीए किए कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं. एज लिमिट 21 से 40 साल तय की गई है.

सेलेक्शन कैसे होगा

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. परीक्षा में दो पेपर आएंगे, पेपर वन और पेपर टू. इसे पास करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने कम से कम 40 परसेंट मार्क्स पाए हों. परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी.

इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन भी लिया जाएगा. अन्य जानकारियां विस्तार से पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं.

शुल्क कितना लगेगा

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनालाइन हो सकते हैं. इसके लिए कैंडिडेट्स को आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - rpsc.rajasthan.gov.in. यहीं से डिटेल भी पता किए जा सकते हैं. अप्लाई करने के लिए शुल्क 600 रुपये है. ईडब्ल्यूएस, राजस्थान के नॉन-क्रीमी बैकवर्ड क्लास और पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 400 रुपये है.

सैलरी कितनी मिलेगी

सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल 12 के मुताबिक सैलरी मिलेगी. इसके हिसाब से महीने के 78,800 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये तक हर महीने वेतन के रूप में पाए जा सकते हैं. इसके साथ ही अन्य एलाउंस भी दिए जाएंगे. नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: यहां टीचर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर चल रही है भर्ती, तुरंत करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
गोरखपुर महोत्सव: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठियां
गोरखपुर महोत्सव: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठियां
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका

वीडियोज

Defence Budget 2026 Explained: युद्ध के साए में India का सबसे अहम Budget? | Paisa Live
India में तेजी से फैल रहा Nipah virus, Kerala के बाद इस राज्य में फैला वायरस । West Bengal
दुनियाभर के देशों के लिए ट्रंप का ऐलान कहा कि , Iran से Trade किया तो लगेगा अतिरिक्त 25% टैरिफ
कच्ची उम्र के कातिल का 'परफेक्ट मर्डर प्लान' ! | Sansani | Crime News
MG Windsor Long Term Review | Auto Live #mg #mgwindsor #mgwindsorev

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
गोरखपुर महोत्सव: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठियां
गोरखपुर महोत्सव: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठियां
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना को लगेगा बड़ा सदमा, परी को रणविजय से बचाने की कसम खाएगी तुलसी
नॉयना को लगेगा बड़ा सदमा, परी को रणविजय से बचाने की कसम खाएगी तुलसी
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर?
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर?
बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई
बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई
Weird Drinks: बेबी माइस वाइन से लेकर स्नेक वाइन तक, ये हैं दुनिया की सबसे अजीब शराब
बेबी माइस वाइन से लेकर स्नेक वाइन तक, ये हैं दुनिया की सबसे अजीब शराब
Embed widget