एक्सप्लोरर

नॉन-टीचिंग के हजारों पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के 8477 पदों पर भर्ती निकाली है. ग्रुप C और D पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए होगी.

पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है. पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त सेकेंडरी तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में नॉन-टीचिंग स्टाफ के 8477 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार wbssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत ग्रुप C और ग्रुप D दोनों प्रकार के पदों पर भर्ती होगी. ग्रुप C में 2989 और ग्रुप D में 5488 पद शामिल हैं.

योग्यता और उम्र सीमा

ग्रुप D पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है. वहीं ग्रुप C पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार योग्य होंगे. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ग्रुप C पदों पर 140 रुपये और ग्रुप D पदों पर 120 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ग्रुप C पदों पर शुल्क 70 रुपये और ग्रुप D पदों पर 60 रुपये है.

कितनी मिलेगी सैलरी 

नौकरी लगने के बाद ग्रुप C पदों पर उम्मीदवारों को 22,700 रुपये से 26,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा. वहीं ग्रुप D पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 20,050 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. इसके साथ उन्हें अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: सीबीएसई ने शुरू किया काउंसलिंग हब एंड स्पोक मॉडल, हर छात्र तक पहुंचेगी मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं

परीक्षा पैटर्न

ग्रुप C परीक्षा में कुल 60 प्रश्न होंगे. इसमें सामान्य ज्ञान, सामयिकी, सामान्य अंग्रेजी और अंकगणित से 15-15 प्रश्न पूछे जाएंगे. ग्रुप D परीक्षा में कुल 45 प्रश्न होंगे, जिनमें सामान्य ज्ञान, सामयिकी और अंकगणित से 15-15 प्रश्न शामिल होंगे.

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. होमपेज पर Group C और D Application Link पर क्लिक करें. इसके बाद WBSSC Teachers Recruitment लिंक खोलकर अपनी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सब्मिट कर दें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पत्र की पीडीएफ सेव कर उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ICAI ने जारी किया सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget