एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर के पदों पर भर्ती निकली है. जानें कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी.

सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुप्रीम कोर्ट में काम करने का अच्छा मौका है. सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने कोर्ट मास्टर शॉर्टहैंड के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 20 पदों को भरा जाएगा. आवेदन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. 

20 पदों पर होगी भर्ती

सुप्रीम कोर्ट की ओर से कोर्ट मास्टर शॉर्टहैंड  के कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी. कोर्ट मास्टर का काम अदालत की कार्यवाही को सही तरीके से चलाने में मदद करना होता है. ऐसे में इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पढ़ाई के साथ-साथ जरूरी काम का अनुभव और शॉर्टहैंड से जुड़ी योग्यता होना भी जरूरी है. 

यह भी पढ़ें : 10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती

कौन कर सकता है आवेदन?

कोर्ट मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार को शॉर्टहैंड और भर्ती के लिए तय की गई अन्य योग्यताओं को भी पूरा करना होगा.  उम्र 30 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-11 के तहत 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

सुप्रीम कोर्ट कोर्ट मास्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां भर्ती या रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर कोर्ट मास्टर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन खोलें. नोटिफिकेशन में दी गई आवेदन लिंक पर क्लिक करें. अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरें. इसके बाद मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें. फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारियों को एक बार फिर जांच लें, ताकि कोई गलती न रह जाए. इसके बाद आवेदन सबमिट कर दें और उसकी रसीद या प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें. 

आवेदन की अंतिम तारीख का रखें ध्यान

सुप्रीम कोर्ट कोर्ट मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026 है.  अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी परेशानी होने से फॉर्म भरने में दिक्कत आती है. इसलिए सही समय पर करें.आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद संभालकर रखें. उम्मीदवारों  आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पद से जुड़ी जिम्मेदारियों और जरूरी योग्यताओं की जानकारी जरूर पढ़ लें.

यह भी पढ़ें :SSC ने बदला JE और SI परीक्षा का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

दीनदयाल पाटीदार एबीपी लाइव में कार्यरत हैं. एजुकेशन बीट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह स्कूल और यूनिवर्सिटी एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाओं के नतीजों, सरकारी भर्तियों, स्कॉलरशिप और शिक्षा से जुड़ी नीतियों पर नियमित तौर पर खबरें लिखते हैं, ताकि छात्रों और अभिभावकों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुंच सके. उनकी कोशिश रहती है कि जटिल से जटिल सरकारी नियम और शैक्षणिक अपडेट भी पाठकों तक आसान और समझने लायक भाषा में पहुंचे.

एबीपी लाइव में आने से पहले दीनदयाल पाटीदार अपनी यूनिवर्सिटी की मीडिया टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने कैंपस से जुड़ी खबरों, इवेंट्स और एकेडमिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग और कवरेज की जिम्मेदारी निभाई. इसी दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, न्यूज राइटिंग की बारीकियां और खबरों को सही फॉर्मेट व भाषा में पेश करने का हुनर सीखा, जो आज उनकी पत्रकारिता का अहम हिस्सा हैं.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने मंदसौर यूनिवर्सिटी, मंदसौर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीए-जेएमसी) में स्नातक की पढ़ाई की है. वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget