एक्सप्लोरर

सीबीएसई ने शुरू किया काउंसलिंग हब एंड स्पोक मॉडल, हर छात्र तक पहुंचेगी मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं

सीबीएसई ने 2025-26 सत्र से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए काउंसलिंग हब एंड स्पोक मॉडल शुरू किया है. इस पहल से हर स्कूल में समय पर परामर्श सेवाएं उपलब्ध होंगी.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी पहल की शुरुआत की है. 2025-26 शैक्षणिक सत्र से बोर्ड ने “काउंसलिंग हब एंड स्पोक स्कूल मॉडल” लागू किया है. इस मॉडल का मकसद है कि हर बच्चे को सही समय पर परामर्श सेवाएं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा सहयोग मिल सके.

आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों पर प्रतियोगिता का दबाव, तनाव और चिंता बढ़ रही है. ऐसे माहौल में कई बार बच्चे अपनी समस्याएं घर या स्कूल में खुलकर नहीं बता पाते. सीबीएसई का यह नया कदम छात्रों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है.

मॉडल की शुरुआत और मुख्य उद्देश्य

यह मॉडल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सोच से प्रेरित है. शिक्षा सिर्फ किताबों और अंकों तक सीमित न रहकर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल को भी मजबूत करे, इसी विचार पर यह पहल बनाई गई है. बोर्ड का कहना है कि अब स्कूलों के बीच सहयोगी नेटवर्क बनेगा, जिससे हर स्तर पर छात्रों को समय पर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक सहयोग मिलेगा. इस कदम से न केवल छात्रों तक काउंसलिंग सेवाओं की पहुंच आसान होगी बल्कि स्कूलों की संस्थागत क्षमता भी बढ़ेगी.

किन-किन संस्थानों को भेजा गया संदेश

सीबीएसई ने इस पहल की जानकारी देशभर के कई बड़े शिक्षा संस्थानों और विभागों को भेजी है. इनमें केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS), एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन, राज्य शिक्षा निदेशालय, आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) और केंद्रीय तिब्बती स्कूल प्रशासन शामिल हैं.

कैसे काम करेगा हब और स्पोक मॉडल

इस मॉडल में दो तरह के स्कूल होंगे – हब स्कूल और स्पोक स्कूल.
हब स्कूल – ये मुख्य केंद्र की तरह काम करेंगे. इनके पास अनुभवी काउंसलर और प्रशिक्षित स्वास्थ्य शिक्षक होंगे.
स्पोक स्कूल – ये हब स्कूल से जुड़े रहेंगे और हर महीने तय की गई गतिविधियों को लागू करेंगे.
हब स्कूलों के काउंसलर और स्पोक स्कूलों के काउंसलर मिलकर छात्रों के लिए गतिविधियां चलाएंगे. जैसे – मानसिक स्वास्थ्य पर वर्कशॉप, सहपाठी सीखने की गतिविधियां, ग्रुप काउंसलिंग और ज़रूरत पड़ने पर व्यक्तिगत परामर्श.

प्रिंसिपल और काउंसलर की भूमिका

इस पूरे मॉडल में स्कूल प्रमुख या प्रिंसिपल की भूमिका सबसे अहम होगी. वे सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे और दिशा-निर्देश देंगे. उनके मार्गदर्शन में काउंसलर और स्वास्थ्य शिक्षक बच्चों को सहायता देंगे. काउंसलर न सिर्फ बच्चों की समस्याओं को सुनेंगे बल्कि उन्हें समाधान की ओर भी ले जाएंगे. उदाहरण के लिए – परीक्षा का तनाव कैसे कम करें, सहपाठियों से तालमेल कैसे बैठाएं, या आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं.

रिपोर्टिंग और निगरानी की व्यवस्था

  • सीबीएसई ने इस पहल में एक मजबूत रिपोर्टिंग सिस्टम भी जोड़ा है.
  • हर स्पोक स्कूल को अपने हब स्कूल को महीनेभर की रिपोर्ट भेजनी होगी.
  • हब स्कूल इन सभी रिपोर्टों को इकट्ठा करके हर महीने की 5 तारीख तक सीबीएसई को भेजेगा.
  • इसके लिए गूगल फॉर्म का उपयोग होगा, ताकि पूरा प्रोसेस पारदर्शी और आसान हो.
  • इस तरह से सीबीएसई को हर महीने यह जानकारी मिलती रहेगी कि काउंसलिंग गतिविधियां कितनी प्रभावी रहीं और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है.

यह भी पढ़ें  :  ICAI ने जारी किया सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Education Report Card: स्कूलों की ग्रेडिंग में देश का एक भी जिला टॉप पर नहीं, दिल्ली से हरियाणा तक की पूरी रिपोर्ट
स्कूलों की ग्रेडिंग में देश का एक भी जिला टॉप पर नहीं, दिल्ली से हरियाणा तक की पूरी रिपोर्ट
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
Embed widget