एक्सप्लोरर

सेंट्रल कोलफील्ड्स में काम करने का मौका, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक कर सकते हैं आवेदन, लास्ट डेट आज

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 1180 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आखिरी तारीख आज है. इच्छुक उम्मीदवार centralcoalfields.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने अप्रेंटिस के 1180 पदों पर भर्ती निकाली है. खास बात यह है कि आवेदन करने की आखिरी तारीख आज यानी 24 अक्टूबर, 2025 है. यानी आपके पास मौका है अपने करियर को नई दिशा देने का. इच्छुक उम्मीदवार जल्दी से जल्दी centralcoalfields.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की इस भर्ती में कई तरह के पद शामिल हैं. इनमें ट्रेड अप्रेंटिस, फ्रेशर अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस जैसी पोस्ट हैं. हर पद के लिए ट्रेनिंग पीरियड अलग-अलग तय किया गया है, जो 1 से 2 साल के बीच रहेगा. यानी चयनित उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल अनुभव के साथ काम सीखने और भविष्य के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा.

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए योग्यता ज्यादा कठिन नहीं रखी गई है. उम्मीदवार के पास 10वीं या 12वीं की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या ITI की डिग्री भी मान्य है. यानी अगर आपने किसी टेक्निकल ट्रेड से पढ़ाई की है, तो आपके लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर साबित हो सकती है.

उम्र सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 32 साल तय की गई है. वहीं ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और एससी-एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट भी दी जाएगी. यानी युवा वर्ग के लिए यह एक बड़ा अवसर है कि वे कोल सेक्टर में सरकारी नौकरी पा सकें.

मिलेगी हर महीने सैलरी

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 7,000 से 9,000 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा. यानी ट्रेनिंग के साथ-साथ कमाई का भी मौका. यह सैलरी अनुभव और ट्रेनिंग के प्रकार के अनुसार अलग-अलग होगी.

ऐसे होगा चयन

  • शॉर्टलिस्टिंग: आवेदन पत्र में दी गई जानकारी और योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे.
  • मेडिकल एग्जाम: अंत में उम्मीदवारों की मेडिकल जांच की जाएगी.

आवेदन की प्रक्रिया

  • उम्मीदवार सबसे पहले NAPS या NATS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • अब सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट – centralcoalfields.in पर जाएं.
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी ध्यान से भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • सब्मिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
  • आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें - गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ में निकली कई पदों पर वैकेंसी, एक क्लिक में पढ़ लें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget