एक्सप्लोरर

AIIMS में निकली फैकल्टी के पदों पर भर्ती, MBBS और MD डिग्री धारकों के लिए सुनहरा मौका

एम्स में जॉब करना चाहते हैं तो ये मौका आपके लिए बेहद खास है. आप इस भर्ती के लिए आधिकारिक साइट पर जाकर तय समय में आवेदन कर लें.

अगर आप मेडिकल फील्ड में फैकल्टी बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. AIIMS गुवाहाटी की ओर से फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के तहत 64 पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रोसेस 14 जून से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स 15 जुलाई तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर लें.

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास MBBS, MS/MD, M.Ch या DM की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार का संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी होना चाहिए, जो चयन प्रक्रिया में मदद करेगा.

उम्र सीमा

उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 58 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- NEET Cutoff Marks 2025: कितने नंबर पर मिलेगी सरकारी मेडिकल सीट? जानिए जनरल, OBC और SC-ST के लिए संभावित कटऑफ

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1,01,500 से 1,68,900 रुपये तक वेतन मिलेगा. पद और योग्यता के अनुसार वेतन में अंतर हो सकता है.

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 1500 जमा करने होंगे. SC, ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

बायोडेटा के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
स्क्रीनिंग टेस्ट
इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय अपना बायोडेटा पूरी जानकारी के साथ भरें, ताकि स्क्रीनिंग के दौरान कोई जानकारी छूट न जाए.

ये भी पढ़ें: डीयू में एडमिशन का इंतजार खत्म! आज से शुरू होगी स्नातक दाखिले की प्रक्रिया, जानिए पूरी जानकारी

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले AIIMS गुवाहाटी की वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब खुलने वाले फॉर्म में अपनी सभी जानकारी भरें.
  4. जरूरी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  5. आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.
  6. आवेदन का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें, जो भविष्य में काम आ सकता है.

ये भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
Doctors Salary Hike: हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये
हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये
ITBP Medical Officer Notification: ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget