एक्सप्लोरर

डीयू में एडमिशन का इंतजार खत्म! आज से शुरू होगी स्नातक दाखिले की प्रक्रिया, जानिए पूरी जानकारी

डीयू में दाखिला पाना हर छात्र का सपना होता है और अब वो सपना हकीकत बनने जा रहा है. दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत के साथ छात्रों के लिए एक नया सफर शुरू होने जा रहा है.

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पढ़ाई का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए आज का दिन खास होने जा रहा है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (UG) कोर्स में दाखिले का पहला चरण आज से शुरू होने वाला है. लंबे इंतजार के बाद अब डीयू में एडमिशन प्रक्रिया को लेकर तस्वीर साफ होने जा रही है.

आज होगा सीएसएएस पोर्टल का उद्घाटन

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दाखिला प्रक्रिया, नीतियों और शेड्यूल की जानकारी देंगे. इसके साथ ही कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल का पहला चरण भी लॉन्च किया जाएगा, जो UG दाखिलों की पहली सीढ़ी है. हालांकि मंगलवार को पोर्टल पूरी तरह चालू नहीं होगा, लेकिन प्रक्रिया की शुरुआत जरूर हो जाएगी.

85,000 सीटों पर मिलेगा दाखिले का मौका

डीयू के 69 कॉलेजों में स्नातक के करीब 79 कोर्सेस में लगभग 85,000 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें BA, BCom, BSc जैसे लोकप्रिय कोर्स शामिल हैं. इन सीटों पर दाखिला CUET (सीयूईटी) स्कोर के आधार पर होगा, जैसा कि पिछले साल भी हुआ था.

कैसे करें आवेदन?

पहले चरण में छात्रों को CSAS पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा. इसके लिए उन्हें अपनी 12वीं कक्षा की मार्कशीट, व्यक्तिगत जानकारी, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरना होगा. सबसे जरूरी बात – छात्रों को CUET-UG की एप्लिकेशन नंबर भरनी होगी, जिससे उनकी फोटो, सिग्नेचर और बाकी जानकारी पोर्टल पर अपने आप अपलोड हो जाएगी.

CUET रिजल्ट के बाद होगा दूसरा चरण

दूसरे चरण की प्रक्रिया CUET-UG के नतीजे आने के बाद शुरू होगी. तब छात्रों को पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी कोर्स और कॉलेज की वरीयता (preference) भरनी होगी. इसके आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा.

इस बार देरी से शुरू हुआ दाखिला

पिछले साल मई के आखिरी हफ्ते में ही डीयू ने दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन इस बार कुछ तकनीकी कारणों से प्रक्रिया में देरी हुई है. पहले उम्मीद थी कि पिछले सप्ताह से आवेदन शुरू हो जाएंगे, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं की वजह से इसे टालना पड़ा.

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

सीयूईटी में अच्छा स्कोर करने वाले छात्र जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण कर लें.
फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेज तैयार रखें और सही जानकारी ही भरें.
पोर्टल पर दी गई सभी दिशानिर्देश ध्यान से पढ़ें.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: NEET Result के बाद MBBS नहीं मिला? घबराएं नहीं, ये हैं मेडिकल फील्ड के टॉप करियर ऑप्शंस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स
बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Foreign Students in India: विदेशी छात्रों की पहली पसंद बन रहा भारत, नेपाल से सबसे ज्यादा पहुंचे स्टूडेंट्स
विदेशी छात्रों की पहली पसंद बन रहा भारत, नेपाल से सबसे ज्यादा पहुंचे स्टूडेंट्स

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget