एक्सप्लोरर

JMI School Board Exams 2021 Postponed: जामिया ने अपने स्कूलों में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को किया पोस्टपोन

देशभर में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर जामिया प्रशासन ने यह फैसला लिया है. पहले यह परीक्षाएं 15 अप्रैल से आयोजित होनी थीं.

JMI School Board Exams 2021 Postponed: जामिया मिलिया इस्लामिया ने कोरोना के बढ़ते खतरे के कारण अपने स्कूलों में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है. यह परीक्षाएं 15 अप्रैल से आयोजित होनी थीं. कोरोना के कारण स्टूडेंट ऑफलाइन माध्यम से होने वाली इन परीक्षाओं को लेकर चिंतित थे. इससे पहले बुधवार को पीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं और 12वीं की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गईं. इसके अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में भी इन परीक्षाओं को टालने का फैसला लिया गया है.

एक अधिसूचना में जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए नियमित और निजी छात्रों के लिए 2020-21 की निर्धारित वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से टाल दी गयी हैं. 

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘सक्षम प्राधिकार जेएमआई ने कोविड-19 की स्थिति और सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए तथा छात्रों की भलाई के लिए जेएमआई के स्कूलों की 15 अप्रैल से आयोजित होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं (नियमित, निजी) की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं टाल दी है.’’ अधिसूचना में कहा कि बोर्ड परीक्षाओं पर सीबीएसई के फैसले के देखते हुए यह निर्णय किया गया.

अब तक कई राज्य टाल चुके बोर्ड परीक्षाएं

कोरोना वायरस के कारण अब तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्य बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला कर चुके हैं. इन सभी राज्यों में कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र में स्थिति को संभालने के लिए लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है. अन्य राज्यों में भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं.

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 1.84 लाख मामले

देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटों में देश में संक्रमण के 1.84 लाख मामले सामने आए हैं, जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी है. कई राज्यों में हालाता बदतर हो गए हैं और संक्रमित लोगों के लिए हॉस्पिटल में बेड तक नहीं बचे हैं. ऐसे में छात्रों को कोरोना से बचाने के लिए तमाम राज्य और बोर्ड एहतियात बरत रहे हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

high paying jobs for women: महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 नौकरियां, पैसे के साथ सुकून भी
महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 नौकरियां, पैसे के साथ सुकून भी
पहली से 5वीं कक्षा के बीच पता लग जाता है बच्चे भविष्य, ऐसे होती है पहचान
पहली से 5वीं कक्षा के बीच पता लग जाता है बच्चे भविष्य, ऐसे होती है पहचान
बुकर प्राइज 2026 की लॉन्ग लिस्ट जारी; 13 किताबों ने बनाई जगह, 10 लेखक पहली बार रेस में
बुकर प्राइज 2026 की लॉन्ग लिस्ट जारी; 13 किताबों ने बनाई जगह, 10 लेखक पहली बार रेस में
MBBS में स्टेट कोटा से करना है आवेदन? यहां जानिए पूरी प्रक्रिया
MBBS में स्टेट कोटा से करना है आवेदन? यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget