एक्सप्लोरर

JEE Main 2024: जनवरी में होगी परीक्षा, इन बचे दिनों में ऐसे करें रिवीजन, नोट कर लें काम के टिप्स

JEE Mains 2024 Preparation: जेईई मेन्स जनवरी सेशन के आयोजन में थोड़ा ही वक्त बाकी है. इस बचे समय को इस तरह इस्तेमाल करेंगे तो तैयारी बढ़िया होगी और कोई खास विषय छूटेगा भी नहीं.

JEE Main 2024 Revision Tips: जेईई मेन जनवरी सेशन के आयोजन में ज्यादा वक्त नहीं बचा है. जनवरी सेशन या पहले सेशन की परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच किया जाएगा. जो कैंडिडेट्स परीक्षा में भाग ले रहे हैं, वे इस समय तैयारी के अंतिम पड़ाव पर होंगे यानी रिवीजन कर रहे होंगे. ऐसे में कई बार मन में सवाल आता है कि कैसे रिवीजन करें ताकि कोई भी इंपॉर्टेंट टॉपिक न छूटे, समय का बेहतरीन इस्तेमाल हो और तैयारी भी बढ़िया हो सके. आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लाए हैं, जिनका ध्यान रखकर आप इस बचे समय में जेईई मेन जनवरी सेशन की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं.

रिवीजन के लिए ये टिप्स करें फॉलो

  • रिवीजन के लिए बेस्ट स्ट्रेटजी ये होती है कि आप बचे समय को विषयों के हिसाब से बराबर -बराबर बांट लें.
  • हफ्तों का प्लान बनाएं और तय करें कि आपको किस हफ्ते में कौन सा विषय और उसके कौन से टॉपिक खत्म करने हैं.
  • एक दिन समय निकालकर बैठें और पूरा प्लान चॉक आउट कर लें. अब अगला जरूरी स्टेप ये है कि प्लान केवल बनाएं ही नहीं उसे फॉलो भी करें.
  • जिस दिन के लिए जो टारगेट बनाएं उसे पूरा करें. हर दिन तय सिलेबस रिवाइज करने के बाद ही उठें.
  • इस समय गहराई में बिलकुल न जाएं और केवल मोटे प्वॉइंट्स को रिवाइज करें.
  • फॉर्मूला, पीरियॉडिक टेबल ये सब अच्छे से रिवाइज करें.
  • मॉक टेस्ट दें और जहां गलती कर रहे हों, उस एरिया पर खास फोकस करें.
  • इस बचे समय में देखें कि आपको ज्यादा सुधार की जरूरत कहां पर है. उसी एरिया को ज्यादा टाइम दें.
  • कोई भी जरूरी विषय छोड़े न और एक तरफ से सभी का रिवीजन करें.
  • हफ्ते के प्लान के बाद दिन का प्लान बनाएं और उसे रोज के रोज पूरा करके ही बेड पर जाएं.
  • रात को सोने से पहले जो लास्ट सेट की पढ़ाई करें उसमें पूरे दिन का पढ़ा रिवीइज करके और पक्का करके ही सोएं.
  • इसी तरह अगले दिन जब शुरुआत करें तो पहले पिछले दिन का रिवाइज कर लें और उसे पक्का करने पर ही आगे बढ़ें.
  • जितने नोट्स अभी तक बनाए हैं, उन्हें इकट्ठा कर लें और उन्हीं से पढ़ाई करें.
  • अपने वीक और स्ट्रांग प्वॉइंट को समझें और जरूरत के मुताबिक उन पर समय खर्च करें.
  • फ्लैश कार्ड बना सकते हैं और इनसे रिवीजन कर सकते हैं.
  • नया कुछ न शुरू करें और लगातार प्रैक्टिस टेस्ट पेपर सॉल्व करते रहें.
  • भरपूर सोएं, रिलैक्स रहें, एक्सरसाइज और मेडिटेशन करें और अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें. 

यह भी पढ़ें: रेलवे में दसवीं पास के लिए निकली दस हजार से ज्यादा पद पर नौकरियां 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget