एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2023: लास्ट मिनट में ऐसे करें तैयारी, इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान और बढ़ाएं स्कोर

JEE Advanced 2023 Preparation Tips: जेईई एडवांस्ड परीक्षा आयोजित होने में अब केवल चार दिन का समय बाकी है. इस समय में ऐसे करें तैयारी ताकी आपका स्कोर बढ़े और स्ट्रेस कम हो.

आईआईटी गुवाहटी आने वाली 4 जून के दिन जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2023 का आयोजन करेगी. वे कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम में शामिल हो रहे हैं, उनकी तैयारियां पूरी हो चुकी होंगी और अब रिवीजन चल रहा होगा. समय इतना कम बचा है कि रिवीजन भी मुख्य हिस्सों का ही हो सकता है और डिटेल में इस समय कुछ नहीं किया जा सकता. ऐसे में कई बार सवाल ये उठता है कि इन बचे चार-पांच दिनों में ऐसा क्या करें जिससे न केवल एग्जाम का स्ट्रेस कम हो बल्कि परीक्षा में अच्छा स्कोर करने की संभावना भी बढ़े. आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ ट्रिक्स और टिप्स जिन्हें आप अपना सकते हैं.

केवल की-कॉन्सेप्ट रिवाइज करें

इस समय कुछ भी खास या विस्तार में नहीं पढ़ा जा सकता. इसलिए बेहतर होगा तीनों मुख्य सब्जेक्ट यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के केवल की-कॉन्सेप्ट्स रिवाइज़ करें. जो छोटे नोट्स और फ्लैश कार्ड आपने पहले तैयार किए हों, उन पर नजर डालें. इनसे आपको पुरानी पढ़ी चीजें याद आ जाएंगी और रिवीजन करने में आसानी होगी.

मॉक टेस्ट, सैम्पल पेपर और पिछले साल के पेपर हल करें

ये समय प्रैक्टिस का है. जो तैयार कर चुके हैं उसके अलावा इस बचे समय में कुछ खास या नया नहीं तैयार किया जा सकता. इसलिए बेहतर होगा कि अपनी तैयारी को परखें और खूब मॉक टेस्ट दें. सैम्पल पेपर देखें और पिछले सालों में कैसा पेपर आया है ये टेस्ट करें. इन्हें हल करें और बिलकुल एग्जाम वाले माहौल में परीक्षा दें. इससे आपको अपनी स्पीड से लेकर वीक एरिया तक के बारे में जानकारी हो जाएगी.

टाइम मैनेजमेंट पर दें ध्यान

जेईई एडवांस्ड परीक्षा को पास करने के लिए टाइम मैनेजमेंट की अहम भूमिका है. इसकी खूब प्रैक्टिस करें. जब आप मॉक टेस्ट दें या पिछले साल के पेपर हल करे तो देखें कि समय कितना मैनेज कर पा रहे हैं. पेपर छूट तो नहीं रहा है और किस एरिया में कितना समय लग रहा है. अगर हर बार पेपर खत्म करने में लाले पड़ रहे हों तो इस पर काम करें. सबकुछ छोड़कर टाइम की स्ट्रैटजी बनाएं और उसी हिसाब से समय के अंदर पेपर खत्म करें.

एग्जाम वाले दिन के लिए तैयार करें स्ट्रेटजी

एग्जाम वाले दिन की पूरी स्ट्रैटजी पहले ही बना लें और टाइम भी तय कर लें कि किस समय पर क्या करना है. एग्जाम देते समय अपरोच क्या होगी और कौन सा सेक्शन कितनी देर में, पहले या बाद में हल करना है, ये सब पहले ही तय कर लें. इससे आपका समय बचेगा. पेपर वाले दिन कितने बजे निकलना है, क्या-क्या साथ ले जाना है, कपड़े क्या पहनने हैं, ये सब और ऐसी सारी छोटी चीजों की तैयारी पहले से कर लें ताकि उस दिन तनाव न हो. किस रूट से जाएंगे, किसके साथ जाएंगे, ये सब पहले ही तय कर लें ताकि एग्जाम वाले दिन स्ट्रेस न हो.

यह भी पढ़ें: LIC ADO मेन्स परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन

Embed widget