एक्सप्लोरर

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने यहां से की है पढ़ाई? स्पेशल फोर्सेज में इतने साल किया काम

Benjamin Netanyahu Education: क्या आप जानते हैं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहां से पढ़ाई-लिखाई की है. आइए आज हम आपको बताते हैं.

बीते काफी लंबे समय से इजरायल पूरी दुनिया में चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में ईरान की ओर से इजरायल पर मिसाइल दागी गईं. जिसका वहां के एयर डिफेंस सिस्टम ने जवाब भी दिया. इसके अलावा इजरायल के अन्य पड़ोसी देश लेबनान और सीरिया की तरफ से भी वहां हमले किए जा रहे हैं. लेकिन इजरायल इन सबका डटकर सामना कर रहा है.

दरअसल, बीते दिनों ईरान में हमास चीफ इस्माइल हनिया की एक विस्फोट के दौरान मौत हो गई थी. जिसे लेकर ईरान और इजरायल के बीच तनातनी बड़ गई थी. ईरान की ओर से हनिया की मौत का बदला लेने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा था. जिसके बाद ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइल दांगी. साथ ही कई संगठनों के निशाने पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के होने की बात भी सामने आती रहती है. लेकिन क्या आपको पता है पीएम नेतन्याहू ने कहां से पढ़ाई-लिखाई की है, आइए जानते हैं.

अमेरिका में बीता बचपन

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का जन्म 21 अक्टूबर 1949 को हुआ था. उनका जन्म इजरायल के ही तेल अवीव में हुआ था. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बचपन अमेरिका में बीता. उन्होंने चेल्टेनहैम हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी की. हाई स्कूल के बाद साल 1967 में वह इजरायल आ गए. यहां वह इजरायल रक्षा बलों (IDF) में भर्ती हुए.

स्पेशल फोर्स में दी सेवाएं

नेतन्याहू ने एक कॉम्बैट सैनिक के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया और विशेष बलों की इकाई, सायरट मात्काल में पांच वर्षों तक सेवाएं दी. इस दौरान उन्होंने 1967-70 के घातक युद्ध में कई सीमापार हमलों में भाग लिया, जिसमें मार्च 1968 की करामेह की लड़ाई भी शामिल थी.

यहां से की है मास्टर्स की पढ़ाई

इसके बाद साल 1972 में बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका फिर से पहुंचे और यहां उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरू की. इस बार उन्होंने "बेन निताय" नाम से पढ़ाई जारी रखी. उन्होंने फरवरी 1975 में आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन पूरी की और जून 1976 में MIT के स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर्स डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में डॉक्टरेट करने की राह पकड़ी. लेकिन एक ऑपरेशन में उनके भाई की मौत उनकी पढ़ाई बाधित हो गई.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget