एक्सप्लोरर

ये हैं भारत के टॉप प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, बेहद ही कम है फीस

Private Medical College: देश के कई ऐसे निजी मेडिकल कॉलेज हैं जहां दो लाख रुपये से भी कम फीस में डॉक्टर की पढ़ाई की जा सकती है.

एक ओर जहां अच्छा स्कोर न होने पर एडमिशन मिलना भी मुश्किल होता है. वहीं, महंगी फीस भी छात्र-छात्राओं के डॉक्टर बनने के सपने पर पानी फेरने की पूरी कोशिश करती है. ऐसे में आइये हम बताते हैं देश के उन पांच निजी मेडिकल कॉलेज के बारे में जहां बेहद कम फीस में कम स्कोर वाले छात्र-छात्राएं भी प्रवेश पा सकते हैं.

आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (ACMS), नई दिल्ली

भारत के टॉप 25 मेडिकल कॉलेजों में शुमार करने वाला आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से संबद्ध देश के नामी मेडिकल कॉलेज है. यह आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) द्वारा सहायता प्राप्त है. नई दिल्ली में यह दिल्ली कैंट के बेस हॉस्पिटल के पास स्थित है. इस कॉलेज में हर साल 100 स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलता है. यह कॉलेज सिर्फ एमबीबीएस कोर्स ही ऑफर करता है.

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (CMS), वेल्लोर

देश के सबसे पुराने मेडिकल कॉलेजों में शुमार करने वाले क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (CMS) की स्थापना 1900 में हुई थी. तमिलनाडु के डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध इस मेडिकल कॉलेज में 8 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं. इसके दो कैंपस हैं. मुख्य कैंपस वेल्लोर सिटी के बीच में है जबकि दूसरा बगायम में मुख्य कैंपस से करीब सात किलोमीटर दूर है. 2023 में नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क मेडिकल रैंकिंग में भारत में तीसरा स्थान हासिल कर चुके इस कॉलेज में एमबीबीएस के अलावा 57 पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और डिग्री मेडिकल कोर्सेज जिनमें MS, MD, DM, MCh, बैचलर ऑफ साइंस, मास्टर ऑफ साइंस शामिल है, उन्हें पढ़ाया जाता है. साथ ही कॉलेज 52 फेलोशिप कोर्स भी ऑफर करता है.

महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (MGIMS)

महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस भारत का पहला ग्रामीण मेडिकल कॉलेज है. महाराष्ट्र के सेवाग्राम में स्थित इस संस्थान का प्रबंधन कस्तूरबा हेल्थ सोसायटी द्वारा किया जाता है. संस्थान हर साल MBBS के 100 बच्चों को इनरोल करता है. इसमें से आधे महाराष्ट्र राज्य से और बाकी आधे शेष भारत से आते हैं. ये कॉलेज एमबीबीएस के साथ-साथ MD और MS की डिग्री और मेडिसिन और सर्जरी में डिप्लोमा कोर्सेज उपलब्ध कराता है. यह मेडिकल कॉलेज 1969 में शुरू हुआ. कॉलेज 1997 तक नागपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध था लेकिन वर्ष 1998 से अब यह महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (MUHS), नासिक से एफिलिएटेड है.

त्रिची एसआरएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, तिरुचिरापल्ली

साल 2008 में एसआरएम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस द्वारा स्थापित त्रिची एसआरएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर देश के नामी संस्थानों में से एक है. यह तमिलनाडु की डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध है. यहां पर एमबीबीएस के अलावा, पैरा-मेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी और प्राकृतिक चिकित्सा जैसे कोर्सेज में डिप्लोमा भी किया जा सकता है.

एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल, धारवाड़

कर्नाटक के मंजुश्रीनगर में स्थित एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज हुबली और धारवाड़ के बीच नवलूर रेलवे स्टेशन के पास बना है. 2003 में बना यह देश के सबसे बड़े प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में से एक है और कर्नाटक में सबसे बड़ा है. राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (RGUHS), बैंगलुरू से संबद्ध यह कॉलेज एमबीबीएस के साथ ही पैरा-मेडिकल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और प्राकृतिक चिकित्सा जैसे कोर्स में डिप्लोमा भी कराता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget