एक्सप्लोरर

क्यों मनाया जाता इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

International Translation Day: ट्रांसलेशन का जिंदगी में क्या महत्व है इस बारे में बता रहे हैं. आखिर क्यों मनाया जाता है ट्रांसलेशन दिवस और कब से मनाया जाता है ट्रांसलेशन दिवस चलिए आपको बताते हैं. 

International Translation Day: अब कोई भी किसी भी भाषा में लिखी गई किताब को पढ़ सकता है. किसी भी भाषा में निर्मित की गई फिल्म को समझ सकता है. दूसरे लोगों की भाषा में उन्हें अपनी बात समझ सकता है. भले ही उसे वह भाषा आती ना हो. यह सब मुमकिन हो पाता है ट्रांसलेशन की वजह से, अब लोगों को अगर कोई चीज समझ में नहीं आती. तो तुरंत वह उसे गूगल पर ट्रांसलेट कर लेते हैं. अगर किसी को स्पेनिश भाषा की मूवी देखनी है.

तो वह उसके लिए ट्रांसलेटेड सबटाइटल्स लगाकर देख लेते हैं. आप सोच रहे होंगे हम आपको ट्रांसलेशन के बारे में इतना सब क्यों बता रहे हैं.  दरअसल कल यानी 30 सितंबर को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय ट्रांसलेशन दिवस मनाया जाएगा. इसीलिए हम आपको ट्रांसलेशन का जिंदगी में क्या महत्व है इस बारे में बता रहे हैं. आखिर क्यों मनाया जाता है ट्रांसलेशन दिवस और कब से मनाया जाता है ट्रांसलेशन दिवस चलिए आपको बताते हैं. 

क्यों मनाया जाता है ट्रांसलेशन दिवस?

दुनिया भर में 30 सितंबर को इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे यानी अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. ट्रांसलेटर के रूप में दुनिया में बहुत से लोग काम कर रहे हैं. यह दिन उन सभी को भी सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. वहीं इसके इतिहास की बात की जाए. तो सेंट जेरोम की पुण्यतिथि के रूप में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है. सेंट जेरोम बाइबल के अनुवादक हैं.

जिन्हें अनुवादकों के संरक्षक संत के रूप में पहचाना जाता है और इन्हीं की याद में उनकी पुण्यतिथि के दिन इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे मनाया जाता है. सेंट जेरोम नॉर्थ ईस्ट इटली के एक पुजारी थे. उन्होंने बाइबल की बहुत सी पांडुलिपियों को लैट्रिन से ग्रीक में ट्रांसलेट किया था. उन्होंने हिब्रू गोस्पेल के कुछ पार्ट्स को भी ग्रीक में ट्रांसलेट किया था. 

यह भी पढ़ें: DU में UG एडमिशन के लिए इस तारीख तक चलेगा मॉपअप राउंड, सिर्फ इन लोगों का होगा दाखिला, जाने क्या है पूरी प्रक्रिया

कब हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत?

इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे, इंटरनेशनल फ़ेडरेशन ऑफ़ ट्रांसलेटर्स  यानी एफआईटी ने दुनिया भर के ट्रांसलेटर की कम्युनिटी को एकजुट करने के लिए इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी. साल 1953 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर यानी एफआईटी की  स्थापना हुई थी. साल 1991 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स ने इस दिन को दुनिया भर की ट्रांसलेटर कम्युनिटी की पहचान को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे के तौर पर मनाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: Indian Railway Exam Tips: रेलवे में नौकरी पाने के लिए कैसे करें तैयारी! आज ही से फॉलो कर लें ये टिप्स

24 मई साल 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस यानी इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे को मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था. इसके बाद से ही पूरी दुनिया में 30 सितंबर को इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: कब-कैसे और कहां चेक कर सकते हैं UGC NET का रिजल्ट, सिर्फ एक क्लिक से जानें हर बात

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका
दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget