एक्सप्लोरर

Indian Army Recruitment 2020: सेना भर्ती रैली की मेडिकल परीक्षा 21 सितंबर से होगी शुरू, पढ़ें डिटेल्स

Indian Army Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में संपन्न हुई सेना भर्ती रैली का मेडिकल परीक्षण 21 सितंबर 2020 से लखनऊ में शुरू होने जा रहा है. जिसके लिए कैंडिडेट्स को बेस हॉस्पिटल में 21 सितंबर से और कमांड हॉस्पिटल में 25 सितंबर से रिपोर्ट करने को कहा गया है.

Indian Army Recruitment 2020: इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए यूपी के फतेहपुर में, 13 जिलों के अभ्यर्थियों की संपन्न हुई रैली में, सफल घोषित हुए अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षा शुरू होने वाली है. इंडियन आर्मी की यह मेडिकल परीक्षा 21 सितंबर से लखनऊ में आयोजित की जा रही है. शुरू हो रही इस मेडिकल परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को बेस हॉस्पिटल में 21 सितंबर 2020 से जबकि कमांड हॉस्पिटल में 25 सितंबर 2020 से रिपोर्ट करने को कहा गया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन आर्मी में जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए यूपी के फतेहपुर में ‘फतेहपुर रिक्रूटमेंट रैली 2020’ के तहत 02 फरवरी 2020 को रैली का आयोजन किया गया था. इस रैली में कुल 13 जिलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. इस रैली में कुल 488 अभ्यर्थियों का चयन मेडिकल परीक्षा के लिए किया गया  था. इन्हीं 488 अभ्यर्थियों के मेडिकल की परीक्षा 21 सितंबर 2020 से लखनऊ में होनी है.

जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में होगी 5 अक्टूबर से सेना भर्ती रैली:

जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में 05 अक्टूबर 2020 से लेकर 15 अक्टूबर 2020 तक  सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया है. इस भर्ती रैली में युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजीमेंट के भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों व युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्र और सगे भाई शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा इस भर्ती रैली में अन्य दूसरे रेजीमेंट के भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के पुत्र, भाई तथा क़ानूनी रूप से गोद लिए बच्चे तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी भाग ले सकते है.

यूपी में सेना की अन्य भर्ती रैली जो 6 से 8 अक्टूबर 2020 के बीच होनी है.

6 अक्टूबर को होनी है इन जिलों की भर्ती रैली-

आगरा, अलीगढ़, आज़मगढ़, इलाहबाद, अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया,  गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कांशी राम नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ और मेरठ.

7 अक्टूबर को होनी है इन जिलों की भर्ती रैली-

बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, आदि जिले.

8 अक्टूबर को होनी है इन जिलों की भर्ती रैली-

चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, आदि जिले.

नोट- विस्तृत जानकारी के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन का अवलोकन करें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi University Admission 2026: DU में एडमिशन का बजा बिगुल! 1.9 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट लिस्ट
DU में एडमिशन का बजा बिगुल! 1.9 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट लिस्ट
10वीं के बाद बनें आयुर्वेद डॉक्टर! केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया NEET-PA कोर्स
10वीं के बाद बनें आयुर्वेद डॉक्टर! केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया NEET-PA कोर्स
Rajasthan Senior Teacher Recruitment Exam: राजस्थान में कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, 9651 पदों पर होनी है भर्ती 
राजस्थान में कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, 9651 पदों पर होनी है भर्ती 
दिल्ली में खुली 35 हजार किताबों और 1 करोड़ ई-बुक्स वाली लाइब्रेरी, फ्री Wifi का भी मिलेगा मजा
दिल्ली में खुली 35 हजार किताबों और 1 करोड़ ई-बुक्स वाली लाइब्रेरी, फ्री Wifi का भी मिलेगा मजा

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget