एक्सप्लोरर

IIT Bombay: लाखों की फीस के बाद सिर्फ चार लाख सालाना का पैकेज, IIT Bombay प्लेसमेंट रिपोर्ट उड़ा देगी होश

IIT Bombay: इस साल आईआईटी बॉम्बे के करीब 22 छात्रों को 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज ऑफर हुआ है. जबकि सबसे कम पैकेज भी इसी साल का रहा है.

IIT Bombay Placements: देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) का प्लेसमेंट सत्र 2024 संपन्न हो गया है. इस साल औसत पैकेज में पिछले साल की तुलना में वृद्धि हुई है, लेकिन कुछ चुनौतियां भी सामने आई हैं. इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले देखें तो कम छात्रों को प्लेसमेंट मिल सका है. साथ ही अब तक का सबसे कम पैकेज भी इस साल रहा है. जो पहले 6 लाख था वह इस साल 4 लाख रहा.

रिपोर्ट के अनुसार इस साल औसत वार्षिक पैकेज 7.7% बढ़कर 23.5 लाख रुपये हो गया है. सबसे कम पैकेज 6 लाख से घटकर 4 लाख रुपये हो गया है. 388 कंपनियों ने पंजीकरण कराया और 364 कंपनियों ने ऑफर दिए. लगभग 75% छात्रों को कैंपस ड्राइव के माध्यम से नौकरी मिली है. इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सबसे अधिक भर्ती हुई है. साथ ही 78 अंतरराष्ट्रीय ऑफर एक्सेप्ट किए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 775 छात्रों को देश में मल्टीनेशनल कंपनियों ने ऑफर दिए हैं जबकि 622 छात्र भारतीय फर्मों में शामिल होने जा रहे हैं.

कई छात्रों को 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज

कई छात्रों को 1 करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज मिले हैं. कंसल्टिंग क्षेत्र में भर्ती पिछले साल की तुलना में कम रही है. फाइनेंसियल सर्विस सेक्टर में 33 कंपनियों ने 113 ऑफर दिए हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे फील्ड्स में भी भर्ती हुई हैं. एजुकेशन फील्ड में केवल 11 कंपनियों ने भाग लिया. अनुसंधान और विकास स्वचालन, ऊर्जा विज्ञान जैसे क्षेत्रों में भी भर्ती हुई है.

75 फीसदी रहा प्लेसमेंट प्रतिशत

रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें शामिल होने वाले छात्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए प्लेसमेंट प्रतिशत करीब 75 फीसदी है. बच्चे हुए छात्रों में से अधिकांश ने रोजगार के अच्छे अवसर तलाश लिए हैं. इस वर्ष इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सबसे ज्यादा छात्रों की भर्ती हुई है. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी नियुक्तियां थोड़ी ज्यादा रहीं हैं.

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: सेंट्रल सिल्क बोर्ड से लेकर IIIT इलाहाबाद तक, यहां चल रही है बंपर पदों पर भर्ती, आप किसके लिए करेंगे अप्लाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget