एक्सप्लोरर

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन

BHEL ने 660 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती आर्टिजन ग्रेड-IV के पदों पर निकाली है. इस भर्ती में फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक और फाउंड्री मैन ट्रेड शामिल है.

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने 660 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती आर्टिजन ग्रेड-IV के पदों पर निकाली गई है. इस भर्ती में फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक और फाउंड्री मैन सहित सात ट्रेड शामिल है. वहीं योग्य उम्मीदवार BHEL की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होकर 18 नवंबर 2026 को समाप्त होगी. 

भारतीय अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती कुल 660 पदों पर होनी है, जिसके लिए आवेदन 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर रात 11:45 बजे तक है. वहीं इस भर्ती के लिए आयु सीमा की तारीख 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. इसके अलावा परीक्षा की संभावित तारीख 11 दिसंबर 2026 बताई जा रही है. ऐसे में उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अंदर इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन पूरा करना होगा. 

ट्रेड के अनुसार पदों की है यह संख्या 

  • फिटर- 278 पद 
  • वेल्डर- 104 पद 
  • मैकेनिक- 101 पद 
  • इलेक्ट्रीशियन- 90 पद 
  • टर्नर- 52 पद 
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 23 पद 
  • फाउंड्री मैन-12 पद 

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

भर्ती के लिए उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है और संबंधित ट्रेड में एनसीटी-आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास इस ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. वहीं इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आईटीआई-एनटीसी और एनएसी में निर्धारित न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत हैं. 

ये भी पढ़ें-आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

कितने मिलेगी उम्मीदवारों को सैलरी?

BHEL की इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में 1 साल के लिए अस्थायी तौर पर की जाएगी. वहीं उम्मीदवारों को शुरुआत में 24,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. इसके बाद नियमित होने पर उम्मीदवार को 29,500 से 65,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी. वहीं सैलरी के साथ दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे. 

कैसे करें आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले BHEL के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद वेबसाइट पर आर्टिजन रिक्रूटमेंट से संबंधित नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब आवेदन करने से पहले पात्रता ट्रेड और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से जुड़े निर्देश चेक करें. 
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • अब निर्देशों के अनुसार जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. 
  • वहीं अब आवेदन फीस भरकर सभी जानकारी को चेक करके आवेदन को सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget