एक्सप्लोरर

IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू

आईआईएम बेंगलुरु ने टाटा ट्रस्ट्स के साथ अंडरग्रेजुएट स्कूल के लिए एमओयू साइन किया है. पहले बैच में 80 स्टूडेंट्स को सेलेक्ट किया गया, जबकि इन सीटों के लिए करीब 12 हजार आवेदन मिले थे.

IIM बेंगलुरु और Tata Trusts ने नए अंडरग्रेजुएट स्कूल के लिए एमओयू साइन किया है. इस स्कूल का नाम IIMB–Dorabji Tata School of Undergraduate Studies रखा गया है. पहले बैच में 80 स्टूडेंट्स को एडमिशन मिला, जिसके लिए करीब 12 हजार एप्लिकेशन आई थीं.

31 अगस्त से शुरू होगी पढ़ाई
 
आईआईएम बेंगलुरु के नए अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम का पहला बैच 31 अगस्त 2026 से शुरू होगा, जिसमें कुल 80 स्टूडेंट्स होंगे. इनमें 40 छात्र स्टूडेंट्स बीएससी (ऑनर्स) इन डेटा साइंसेज की पढ़ाई करेंगे. वहीं, बाकी 40 स्टूडेंट्स बीएससी (ऑनर्स) इन इकोनॉमिक्स में होंगे. दोनों प्रोग्राम चार साल के फुल टाइम और रेजिडेंशियल कोर्स होंगे. डेटा साइंसेज के स्टूडेंट्स को इकोनॉमिक्स के बेसिक और इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट्स को डेटा साइंसेज के बेसिक सीखने का मौका मिलेगा. इसका मतलब है कि सभी स्टूडेंट्स को दोनों फील्ड में पढ़ाई का मौका मिलेगा.

क्या है इस समझौते का मकसद?

आईआईएम बेंगलुरु और टाटा ट्रस्ट्स के बीच हुए एमओयू के तहत टाटा ट्रस्ट्स नए अंडरग्रेजुएट स्कूल के शुरुआती डिवेलपमेंट में मदद करेगा. इसके तहत इन चीजों पर फोकस किया जाएगा. 

  • मॉडर्न अकैडमिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना
  • रिसर्च फैसिलिटीज को मजबूत करना
  • स्कूल का स्ट्रैटिजीकल डायरेक्शन तय करने में सहयोग
  • पॉलिसी और गवर्नेंस से जुड़े काम में योगदान
  • नई फैकल्टी और रिसर्च क्षमता को डिवेलप करने में मदद

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और आईआईएम बेंगलुरु के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की चेयरपर्सन डॉ. देवी शेट्टी ने एमओयू पर साइन किए. 

एआई और डेटा साइंसेज पर रहेगा खास फोकस

आईआईएम बेंगलुरु के नए यूजी स्कूल का फोकस सिर्फ पारंपरिक मैनेजमेंट एजुकेशन पर नहीं रहेगा. संस्थान एआई, डेटा साइंसेज और दूसरी नई टेक्नोलॉजी को पढ़ाई और रिसर्च का अहम हिस्सा बनाना चाहता है. स्कूल में ऐसे रिसर्च एरिया पर भी काम होगा, जहां आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डेटा साइंसेज, एल्गोरिदम डिजाइन, इंडियन नॉलेज सिस्टम और बिजनेस एक-दूसरे से कनेक्ट होते हैं.

IIMB के मुताबिक, आज के दौर में AI बिजनेस, सरकार और समाज के काम करने के तरीके को तेजी से बदल रहा है. ऐसे में छात्रों को तकनीकी जानकारी के साथ अलग-अलग विषयों को जोड़कर सोचने की क्षमता भी डिवेलप करनी होगी.

23 किलोमीटर दूर बनेगा नया कैंपस

नए अंडरग्रेजुएट स्कूल का कैंपस आईआईएम बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा रोड स्थित मौजूदा कैंपस से करीब 23 किलोमीटर दूर है. यह कैंपस जिगनी अनेकल एरिया में डिवेलप किया जा रहा है, जिसे यूजी स्टूडेंट्स के लिए खासतौर पर रेजिडेंशियल अकैडमिक कैंपस के रूप में तैयार किया जा रहा है. यहां छात्रों के लिए आधुनिक क्लासरूम, रिसर्च और रहने की सुविधाएं डिवेलप की जा रही हैं. 

ये भी पढ़ें: DU में अब भी मिल सकता है एडमिशन, 12वीं के नंबर पर ये कॉलेज दे रहे मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget