एक्सप्लोरर

ICAR AIEEA 2021 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ICAR प्रवेश परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, यहां देखें शेड्यूल

ICAR AIEEA 2021 Exam Schedule: यूजी कोर्सेस के लिए प्रवेश परीक्षा 7, 8 और 13 सितंबर को होगी. पीजी कोर्सेस के लिए प्रवेश परीक्षा 17 सितंबर को होगी.

ICAR AIEEA 2021 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस प्रवेश परीक्षा (AIEEA 2021) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 अगस्त 2021 तक चलेगी. योग्य उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट https://nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कब होगी यूजी और पीजी प्रवेश परीक्षा 
एआईईईए (यूजी)  के लिए प्रवेश परीक्षा 7, 8 और 13 सितंबर को होगी. पीजी कोर्सेस के लिए प्रवेश परीक्षा 17 सितंबर को होगी. इसके अलावा एआईसीई-जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) के लिए परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर को किया जाएगा. खास बात यह है कि यूजी और पीजी के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलो और सीनियर रिसर्च फेलो में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के जरिए किया जाएगा. जो लोग यह परीक्षा पास करेंगे, उन्हें मेरिट के अनुसार काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा. 

इस स्टेप्स को अपनाकर करें आवेदन 
1. सबसे पहले आईसीएआर एनटीए की वेबसाइट https://icar.nta.ac.in पर जाएं. 
2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको इस परीक्षा के लिए एप्लिकेशन फॉर्म भरने का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा. आप अपने कोर्स के अनुसार यूजी, पीजी या अन्य परीक्षा के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. 
3. जब आप इस पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जहां आपको न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आप अपनी पूरी डिटेल भर दें. 
4. आप एप्लिकेशन फॉर्म में पूरी जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की प्रति और अपनी फोटो अपलोड कर दें. 
5. सबसे आखिरी स्टेप में आपको एप्लिकेशन फीस भरने का विकल्प मिलेगा, जिसे भरकर आप आवेदन फॉर्म को पूरा कर सकते हैं. आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर जरूर नोट कर लें. 

ऑनलाइन होगी प्रवेश परीक्षा 
यह प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी. यूजी लेवल के लिए 2:30 घंटे की परीक्षा होगी और पीजी और जेआरएफ / एसआरएफ के लिए यह 2 घंटे की परीक्षा होगी. यूजी स्तर की परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, पीजी स्तर की परीक्षा में 160 और जेआरएफ / एसआरएफ परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे. ICAR AIEEA- (UG) के लिए 178 शहरों और ICAR AIEEA (PG) व AICE JRF/SRF- (PhD) प्रवेश परीक्षा के लिए देश के 89 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

यह भी पढेंः SSC Recruitment 2021: 10वीं पास युवाओं के लिए एसएससी ने कॉन्स्टेबल के पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, यहां जानें डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget