एक्सप्लोरर

IAS Success Story: पहले प्रयास में असफल होने के बाद अनु ने दूसरे प्रयास में झोंक दिया सब कुछ और पाई 2 रैंक

UPSC Success Story: आईएएस अधिकारी अनु कुमारी ने पहले प्रयास में असफल होने के बाद और ज्यादा मेहनत की और दूसरे प्रयास में दूसरी रैंक हासिल की.

IAS Anu Kumari Success Story: आज हम आपको यूपीएससी में सफल होकर आईएएस अफसर बनने वाली अनु कुमारी की कहानी बताएंगे. अनु ने मुंबई में आईसीआईसीआई में 9 साल काम किया. 2012 में अनु की शादी बिजनेसमैन वरुण दहिया से हुई और वे गुरुग्राम में रहने लगीं. अनु ने अपने बच्चे से दूर रहने के लिए कई साल यूपीएससी की तैयारी करने का निर्णय लिया. अनु को पहले प्रयास में बड़ा झटका लगा. इसके बाद उन्होंने अधिक मेहनत करके दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया में दूसरी रैंक हासिल की, जिससे उन्होंने सिविल सेवा करने का सपना पूरा कर लिया. 

अनु कुमारी का जन्म हरियाणा के सोनीपत में हुआ था और यहीं उन्होंने अपना स्कूल शुरू किया था. उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली से ग्रेजुएशन करने का निर्णय लिया. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नागपुर में एमबीए की पढ़ाई की. एमबीए करने के बाद उन्होंने मुंबई में एक बैंक में काम किया. करीब दो वर्ष काम करने के बाद उन्हें गुड़गांव स्थानांतरित कर दिया गया. यहीं उनकी शादी हुई और एक बेटा हुआ. उस समय उन्होंने अपने भाई और मामा के कहने पर नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की.

पहले प्रयास में नहीं मिली सफलता 

अनु अपने छोटे बच्चे के साथ यूपीएससी की तैयारी नहीं कर पा रही थीं, इसलिए उन्होंने बच्चे से दूर रहकर पढ़ाई करने का निर्णय लिया. उन्हें इस दौरान कई लोगों ने ताने भी मारे. इसके बावजूद वे लगातार तैयारी में जुटी रहीं. पहली कोशिश में उन्हें सफलता नहीं मिली. इससे निराश होने के बजाय उन्होंने दूसरी कोशिश की और सब कुछ झोंक दिया. 2017 में उन्होंने परीक्षा की दूसरी कोशिश में AIR 2 हासिल किया. दूसरी बार इंटरव्यू देने के बाद वे अपने बच्चे से मिलीं.

ये दी सलाह

यूपीएससी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों का अनु सलाह देती हैं कि उम्मीदवार यूपीएससी की तैयारी किसी भी स्तर पर शुरू कर सकते हैं. इस दौरान आपको समाज के तानों और बातों को नहीं सुनना होगा. आपको बस अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा और बेहतर योजना पर कार्य करना होगा. आपको तैयारी करने के लिए बहुत सोच-समझकर किताबों का चुनाव करना चाहिए और सिलेबस के अनुसार अपनी पढ़ाई का शेड्यूल बनाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- HAL Recruitment 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली 200 पद पर वेकेंसी, वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget