एक्सप्लोरर

​​आठ असफलताओं के बाद भी बाला ने नहीं मानी हार और पास की UPSC परीक्षा, ऐसे बने IAS

8 वर्ष तक लगातार डी बाला नागेंद्रन को यूपीएससी की परीक्षा में असफलता मिली, लेकिन उन्होंने बिना हार माने अपनी तैयारी को जारी रखा और यूपीएससी 2019 में उनकी मेहनत सफल हुई.

अगर आप किसी चीज को पाने की ठान ले और उसके लिए आप खूब मेहनत करे तो आपकी सफलता के रास्ते में कोई भी नहीं आ सकता. इसी बात को साबित किया है तमिलनाडु के डी बाला नागेंद्रन ने, वे जन्म से नेत्रहीन है और उन्होंने बंद आंखों से भी कलेक्टर बनने का सपना देखा था. उन्होंने इसके लिए लगातार मेहनत की और असफलताओं का सामना भी किया, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी.

8 वर्ष तक लगातार डी बाला नागेंद्रन को यूपीएससी की परीक्षा में असफलता मिली, लेकिन उन्होंने बिना हार माने अपनी तैयारी को जारी रखा और यूपीएससी 2019 में उनकी मेहनत सफल हुई और उन्होंने 659वीं रैंक हासिल करके आईएएस बनने का सपना पूरा कर दिखाया. बाला की ये कहानी हम सब के लिए एक प्रेरणा हैं. डी बाला नागेंद्रन ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा चेन्‍नई के ही लिटिल फ्लावर कान्वेंट और रामा कृष्णा मिशन स्कूल से पूरी की ओर इसके बाद उन्होंने चेन्नई के लोयला कॉलेज से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की. अगर इनके परिवार की बात करे तो बाला के पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं और वर्तमान में चेन्नई में टैक्सी चालक का काम करते हैं और उनकी माता जी एक गृहणी हैं.

बाला बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार रहे और उन्‍हें हमेशा स्‍कूल के अच्‍छे बच्‍चों में गिना गया. बाला की इस खूबी को देखकर स्कूल के एक टीचर ने उन्हें आईएएस बनने की प्रेरणा दी, उसके बाद से ही बाला ने आईएएस अफसर बनने का सपना देखना शुरू किया. बीकॉम की डिग्री हासिल करने के बाद बाला ने 2011 में यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. यहां उनके लिए एक बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हुई जो थी ब्रेल लिपि भाषा में सभी किताबें का न उपलब्‍ध होना. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपने को पूरा करने की तैयारी में लगे रहे.

बाला ने 4 बार यूपीएससी की परीक्षा दी और हर बार उन्होंने असफलता का सामना किया. इन असफलताओं से उनका आत्मविश्वास नहीं टूटा और वे तैयारी करते रहे. बाला नागेंद्रन की मेहनत ने 4 साल के बाद रंग दिखाया और लगातार चार बार असफलता देखने के बाद 5वीं बार डी बाला नागेंद्रन ने पहली बार यूपीएससी की परीक्षा 2016 में पास की. इस परीक्षा में बाला ने 927 वीं रैंक हासिल की और उन्हें ग्रुप-ए सेवाओं के लिए उनका चयन किया गया लेकिन उन्होंने इस ज्वाइन को एक्सेप्ट नहीं किया. क्योंकि उनका सपने आईएएस बनने का था.

इसके बाद उन्होंने फिर अपनी तैयारी शुरू की और 2017 में एक बार फिर प्रयास किया, लेकिन 1 अंक से वे एक बार फिर रह गए और आठवीं बार भी उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई. आठ बार असफलताओं का सामना करने पर बाला कहते हैं कि उनमें आत्मविश्वास की कमी नहीं थी इसलिए वे अपने हर प्रयास के साथ अपनी कमियों पर काम करते हुए उन्हें सुधारते गए और 9 साल की मेहनत के बाद यूपीएससी की सिविल सेवा 2019 की परीक्षा में उन्होंने 659वीं रैंक प्राप्त की ओर इसी के साथ अपने सपने को पूरा कर वे आईएएस अफसर बने.

​IAS Officer बनने के लिए इस प्रकार करें तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता

​​जम्मू कश्मीर में निकली बंपर पदों पर वेकेंसी, आवेदन करने के लिए नहीं बचा ज्यादा समय

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

High Paying Career: विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
Union Bank Recruitment 2026:  यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज
यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज
DU No Tolerance Policy: डीयू में रैगिंग पर नो टॉलरेंस पॉलिसी! बदसलूकी पर एडमिशन-डिग्री रद्द, क्रिमिनल केस भी होगा दर्ज
डीयू में रैगिंग पर नो टॉलरेंस पॉलिसी! बदसलूकी पर एडमिशन-डिग्री रद्द, क्रिमिनल केस भी होगा दर्ज

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget