एक्सप्लोरर

​​IAS Preparation:​ आईएएस ​बनने के लिए इस तरह करें तैयारी, मिलेगी सफलता, बनेंगे ऑफिसर

UPSC: किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए सबसे आवश्यक है उसकी तैयारी. साथ ही किसी भी परीक्षा कि तैयारी करने से पूर्व हमें प्लानिंग (Planning) कर लेनी चाहिए.

UPSC Preparation: देश का हर दूसरा युवा आईएएस (IAS) बनने की इच्छा रखता है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता. दरअसल, यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार है. अगर इस परीक्षा की तैयारी करते हुए जरा सी प्लानिंग इधर से उधर हुई तो अभ्यर्थी (Applicant) का सपना सच नहीं हो पाता है. यदि पूरी प्लानिंग (Planning) के साथ तैयारी की जाए तो सफलता (Success) आपके हाथ जरूर लगेगी. अकसर अभ्यर्थी पहले प्रयास में फेल हो जाने के बाद हार मान लेते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. अभ्यर्थी को एक बार फिर अपनी प्लानिंग को देखना चाहिए और उससे कहां चुक हुई है, उसे ठीक कर के दोबारा प्रयास करना चाहिए.  

यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 वर्ष से 32 वर्ष के मध्य होती है. वहीं, पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें छूट प्रदान की जाती है, 21 वर्ष से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

इस प्रकार करें शुरुआत 
सबसे पहले परीक्षा की पूरी जानकारी होना आवश्यक है. परीक्षा के सिलेबस (Syllabus) को समझें. फिर उसी के अनुसार रणनीति बनाएं और अध्ययन की सामग्री को एकत्र करें. मन लगाकर पढ़ाई करें. पढ़ाई के साथ ही साथ लेखन करना भी जरूरी है. अधिक से अधिक मोक टेस्ट दें. अखबार व मैगजीन जरूर पढ़ें.

रोज पढ़ें
तैयारी की शुरुआत से ही सिलेबस पर नजर बनाकर रखें. किताबों के साथ ही साथ सिलेबस को भी पूरा करते चलें. दिन में सभी विषयों (Subjects) के लिए समय निर्धारित करें. साथ ही उसी हिसाब से टॉपिक्स (Topics) को कवर करें. प्रत्येक दिन एक घंटे अखबार जरूर पढ़ें. सिविल सर्विस के लिए करंट अफेयर्स की जानकारी बहुत आवश्यक होती है. प्रयास करें की एक दिन की भी पढ़ाई मिस न हो.

रिवीजन जरूरी 
परीक्षा के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रिवीजन (Revision) खासा जरूरी है. जिन टॉपिक्स को पूरा किया है, दूसरे दिन उसका रिवीजन जरूर करें. साथ ही साथ नोट्स बनाते चलें.

चेकलिस्ट तैयार करें 
सिलेबस का चेकलिस्ट (Checklist) तैयार करें. जो भी टॉपिक पूरा कर लें उसे लिस्ट पर मार्क करें. सिलेबस को आप अपनी चेकलिस्ट के अनुसार हल करते रहें. ध्यान रहे कि कोई भी विषय आप से छूट न जाए. 

Sarkari Naukri: यूपी में सरकारी नौकरी का सपना देख रहें हैं तो यहां करें आवेदन, योग्यता सिर्फ 10वीं और 12वीं पास

पुराने पेपर का अभ्यास 
पिछले वर्ष के पेपर को देखने से आपको समझ आ जाएगा कि किसी विषय को ज्यादा समय देना और किस को कम. पेपर पैटर्न को समझने के लिए पिछले दस साल के पेपर को हल करने की कोशिश करें. जिससे आपका टाइम मैनेटमेंट (Time Management) बेहतर हो जाएगा. 

IAS Interview Tricky Questions: ऐसा कौन सा रूम है जिसमें न खिड़की है न दरवाजा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट जारी, 29945 सीटों का हुआ आवंटन
नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट जारी, 29945 सीटों का हुआ आवंटन
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
MP Government Jobs: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget