एक्सप्लोरर

Haryana Board Exams 2024: इस तारीख पर होगी कैंसिल परीक्षा, हरियाणा बोर्ड ने किया नई डेट का ऐलान

BSEH Board Exams 2024: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने री-एग्जाम्स की तारीख जारी कर दी है. पेपर किस डेट पर होगा और टाइमिंग क्या रहेगी? आइये जानते हैं.

Haryana Board Announces Re-Exam Date 2024: हरियाणा बोर्ड ने कुछ विषयों के लिए होने वाली पुन: परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. बोर्ड को कुछ कारणों से जो एग्जाम कैंसिल करने पड़े थे उनका आयोजन फिर से किया जाएगा और इस बारे में बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने नोटिस जारी करके जानकारी दी है. वे कैंडिडेट्स जो इन एग्जाम में बैठ रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं, एग्जाम डेट देख सकते हैं और इनसे जुड़े दूसरे जरूरी डिटेल भी पता कर सकते हैं.

किस डेट पर होगा एग्जाम

हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक ये पुन: परीक्षाएं 16 अप्रैल 2024 के दिन आयोजित की जाएंगी. इस दिन इंग्लिश कोर और हिस्ट्री का पेपर लिया जाएगा. परीक्षा की टाइमिंग रहेगी 12.30 से 3.30 बजे की. ये भी जान लें कि परीक्षा का आयोजन नूह जिले के हेडक्वार्टर में होगा.

इस वजह से कैंसिल हुआ था एग्जाम

बता दें कि ऐसी खबरें आयी थी कि नूह जिले में क्लास दसवीं की परीक्षा के आयोजन के दौरान जमकर नकल हुई. इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्कूल की दीवार पर कुछ लोगों ने स्टूडेंट्स को नोट्स डिलीवर करने की कोशिश की.

इसे देखने के बाद बीएसईएच के चेयरमैन वेद प्रकाश यादव ने कुछ सेंटरों की इन खास विषयों की दसवीं की परीक्षा कैंसिल कर दी थी. ये एग्जाम आरोही मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, रेवासन और हिंदू हायर सेकेंडरी स्कूल, नूह के लिए कैंसिल किए गए.

फिर से हो रहा है परीक्षा का आयोजन

इन दोनों ही विद्यालय के प्रिंसिपल्स को ईमेल और फोन से सूचित कर दिया गया है. इसके बारे में आगे की प्रक्रिया के लिए उन्हें निर्देश दे दिए गए हैं. ये एग्जाम सीनियर सेकेंडरी क्लास के लिए फिर से आयोजित किया जा रहा है. इस बाबत जारी नोटिस देखने के लिए आपको हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - bseh.org.in. यहीं से आप नोटिस देख सकते हैं और डिटेल भी पा सकते हैं साथ ही आगे के अपडेट पर नजर भी रख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: जेईई मेन्स के लिए ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर दें आपत्ति 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके; Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card : UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NALSAR Controversy: NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
UGC-NET 2026 Answer key: UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक
UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget