एक्सप्लोरर

Free Coaching: फ्री कोचिंग की मदद से स्टूडेंट्स दे सकते हैं अपने सपनों को पंख, जानें कहां-कहां हैं ये...

दिल्ली सरकार ने एससी-एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस छात्रों के लिए जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना फिर से शुरू की है. इस योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग मिलेगी.

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने एक बार फिर अपनी जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना को पटरी पर लाने को निर्णय किया है. दिल्ली सरकार ने 2017 में इस योजना को शुरू किया था, जो कोरोना काल में बंद कर दी गई थी. बता दें कि इस योजना के तहत एससी-एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में फ्री कोचिंग प्रदान की जाती है. इस लेख में हम आपको इस योजना और कहां-कहां मिलती है फ्री कोचिंग के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं…

क्या है मुख्यमंत्री जय भीम योजना?

दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री जय भीम योजना के तहत के दलित, एससी-एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों को कोचिंग करने में मदद करती है. इस योजना में मेधावी बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों के लिए निजी कोचिंग सेंटर से कोचिंग कराने का खर्च सरकार वहन करती थी. साथ ही 2500 रुपये प्रतिमाह छात्रों को दिया जाता था. अब यह दोबारा सरकार देगी.

इन जगहों पर मिल भी रही है फ्री कोचिंग

भारत में कई राज्य सरकारें और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट उन छात्रों के लिए फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान करती हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं या जिनके पास संसाधनों की कमी है. दिल्ली सरकार- दिल्ली सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है, जिसमें यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिल्ली के छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाती है. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए तैयारी में मदद करना है. केंद्र सरकार के योजना आयोग द्वारा चलाए गए इस कार्यक्रम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाती है.

  • उत्तर प्रदेश सरकार- उत्तर प्रदेश सरकार ने अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, जेईई, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की है. यह योजना राज्य के छात्रों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है.
  • महाराष्ट्र सरकार- बाबा साहेब आंबेडकर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, महाराष्ट्र, अनुसूचित जाति के छात्रों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करता है.
  • तमिलनाडु सरकार- तमिलनाडु सरकार का ऑल इंडिया सिविल सर्विस कोचिंग सेंटर, चेन्नई में स्थित है और यह सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करता है.
  • कर्नाटक सरकार- कर्नाटक सरकार की समुदयादत्ता शिक्षणा योजना विशेष रूप से अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करती है.
  • तेलंगाना सरकार- तेलंगाना स्टडी सर्कल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग कक्षाओं का आयोजन करता है. यह योजना तेलंगाना राज्य के छात्रों के लिए लाभकारी है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 मार्च को जारी होगा RBSE 10th बोर्ड का रिजल्ट? एक क्लिक में कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्कोरकार्ड
20 मार्च को जारी होगा RBSE 10th बोर्ड का रिजल्ट? एक क्लिक में कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्कोरकार्ड
KGB, Mossad और CIA से भी ज्यादा रहस्यमयी! ये खास एजेंसी कैसे करती है काम और किन पदों पर मिलती है नौकरी
KGB, Mossad और CIA से भी ज्यादा रहस्यमयी! ये खास एजेंसी कैसे करती है काम और किन पदों पर मिलती है नौकरी
​Bihar Board 10th Result 2026​: 20 मार्च को आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? छात्रों की धड़कनें तेज, ऐसे चेक करें अपने नतीजे
20 मार्च को आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? छात्रों की धड़कनें तेज, ऐसे चेक करें अपने नतीजे
UPSC ने जारी किया ग्रेड ‘B’ पदों का रिजल्ट, अब अगले चरण की तैयारी में जुटे सफल उम्मीदवार
UPSC ने जारी किया ग्रेड ‘B’ पदों का रिजल्ट, अब अगले चरण की तैयारी में जुटे सफल उम्मीदवार

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget